Grah Gochar 2025: करवा चौथ पर बन रहा है इन दो ग्रहों का खास संयोग, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

Grah Gochar On Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा का गोचर होगा जो 3 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. चलिए आपको बताते हैं कि, करवा चौथ का दिन किन 3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा.

Grah Gochar 2025

Credit- News24 Graphics

Grah Gochar 2025: 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस बार करवा चौथ पर 10 अक्टूबर के दिन सूर्य और चंद्र ग्रह के गोचर से खास स्थिति बन रही है. करवा चौथ पर सूर्य और चंद्रमा दोनों का गोचर होगा जो 3 राशि जातकों के लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

बता दें कि, करवा चौथ के दिन चंद्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा सूर्य ग्रह का कन्या राशि में नक्षत्र परिवर्तन होगा. सूर्य ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा को शांति, वाणी और माता का कारक माना जाता है. वहीं सूर्य को ऊर्जा, नेतृत्व, सेहत और मान-सम्मान का कारक मानते हैं. चलिए जानते हैं कि, इन दोनों के गोचर से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

करवा चौथ से इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

वृषभ राशि

सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन और चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा. किसी से नाराज हैं तो .यह नाराजगी दूर होगी. रिश्तों में सुधार आएगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. व्यापार में भी लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए सीखने का अच्छा मौका है. नौकरी पेशा लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार के साथ रिश्ते अच्छे होंगे. व्यापार में लाभ होगा. आप गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है.

तुला राशि

विज्ञापन

करवा चौथ पर सूर्य और चंद्र की ग्रह स्थिति तुला राशि के लिए अच्छी होगी. आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें. नौकरी और व्यापार में लाभ से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. रिश्तों में मधुरता आएगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा. आपके लिए करवा चौथ के बाद का समय अच्छा रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ