Grah Gochar: 6 फरवरी से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सूर्य-शनि के दुर्लभ योग से दूर होंगी परेशानियां!

Grah Gochar: 6 फरवरी, 2025 से दो बेहद शक्तिशाली ग्रह सूर्य और शनि एक बेहद दुर्लभ लेकिन शुभ योग का निर्माण करेंगे, जिसे द्विद्वादश योग कहते हैं। यह योग अनेक शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त माना गया है। सूर्य-शनि के इस दुर्लभ योग से 5 राशियों के जातकों परेशानियां दूर होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

surya-shani-dwidwadash-yog

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में ग्रह अपने गोचर के दौरान ऐसे-ऐसे योग-संयोग बनाते हैं, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। साथ ही इन योगों में से कुछ बेहद फलदायी भी होते हैं। 6 फरवरी, 2025 को वैदिक ज्योतिष के दो बेहद शक्तिशाली ग्रह सूर्य और शनि ऐसा ही एक योग बना रहे हैं, जिसे द्विद्वादश योग के नाम से जाना जाता है। न भारतीय ज्योतिष बल्कि वेस्टर्न ज्योतिष में भी इस योग को बेहद महत्व दिया जाता है। अंग्रेजी में इसे सेमी सेक्सटाइल (Semi Sextile) कहते हैं। किसी खास प्रोजेक्ट की शुरूआत, कोई नया काम शुरु करना, महत्वपूर्ण यात्रा या मिशन को शुरू करने लिए इस योग को काफी अच्छा माना गया है। इस योग में जन्मे लोग काफी विलक्षण, बुद्धिमान और तेजस्वी होते हैं।

विज्ञापन

कब और कैसे बनता है द्विद्वादश योग?

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से द्वितीय और द्वादश में भाव में बैठे होते हैं। देखा जाए तो इसमें ग्रह एक-दूसरे से बेहद नजदीक होते हैं। वैदिक गणित की गणना के अनुसार, इस स्थति में ग्रहों की आपसी दूरी अधिकतम 30 डिग्री होती है। बृहस्पतिवार 6 फरवरी, 2025 की शाम में 7 बजकर 37 मिनट से सूर्य और शनि द्विद्वादश योग का निर्माण करेंगे। इस योग का निर्माण तब होगा, जब सूर्य और शनि दोनों ही ग्रह 18°02′25″ यानी 18 डिग्री 2 मिनट और 25 सेकंड पर होंगे।

विज्ञापन

सूर्य-शनि के द्विद्वादश योग का राशियों पर असर

सूर्य-शनि के द्विद्वादश योग का सकारात्मक प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर देखा जा सकता है। लेकिन इस इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर 5 राशियों पर होने की संभावना है। बता दें कि इस योग का मुख्य प्रभाव कड़ी मेहनत, अनुशासन, और सफलता में वृद्धि के रूप में होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में स्थिरता और प्रगति का है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिल सकती है। वर्तमान में नौकरी कर रहे लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। हालांकि, धन खर्च करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में स्थिरता और प्रगति का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, नए प्रोजेक्ट सफलता मिलने से उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन अर्जन के नए स्रोत सामने आएंगे। आप नौकरी कर रहे लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की भी उम्मीद कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। हालांकि, धन खर्च करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं, विशेषकर परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा समय है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में बदलाव का है। नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, धन खर्च करने में सावधानी बरतें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा समय है। अपने साथी के साथ संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत महसूस करेंगे।। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ