Zodiac Signs: 15 जनवरी से बुलंद होगा 3 राशियों के किस्मत का सितारा, शुक्र-गुरु के शुभ योग से होंगे मालामाल!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना से अनुसार, 15 जनवरी, 2025 से शुक्र-गुरु केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं। इस शुभ योग से 3 राशियों के किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है और ये राशियां मालामाल होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-guru-yog

Zodiac Signs: मकर संक्रांति के ठीक अगले दिन यानी बुधवार 15 जनवरी, 2025 को आधी रात के बाद 1 बजकर 15 मिनट से शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं। जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री का कोण यानी समकोण बनाते हैं, तब केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इस योग में ग्रहों का खगोलीय स्थिति ऐसे होती है कि ग्रहों की ऊर्जा में टकराहट नहीं होती है। इससे ग्रह मुदित यानी प्रसन्न अवस्था में रहते हैं।

विज्ञापन

शुक्र-गुरु के केंद्र दृष्टि योग का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, स्त्री-पुरुष आकर्षण, प्रेम, विवाह, कामसुख, धन, विवाह, सौंदर्य और कला का कारक माना गया है, तो वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति को ग्रह ज्ञान, धर्म, नैतिकता, गुरुजन, भाग्य, समृद्धि, विवाह और संतान का स्वामी ग्रह माना गया है। जब ये दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि से एक-दूसरे को देखते हैं, तो जातक को इन दोनों ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होते हैं। यह योग जातक को आर्थिक समृद्धि, धन संचय और विलासितापूर्ण जीवन प्रदान करता है।

विज्ञापन

शुक्र-गुरु की केंद्र दृष्टि योग का राशियों पर असर

शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है। शुक्र और गुरु की समकोणीय स्थिति से विशेष लाभ के होते हैं। यूं तो इसका शुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों लिए यह योग धन, समृद्धि और सफलता लेकर आने के योग दर्शा रहा है। ये राशियां हैं: वृषभ, तुला और धनु,

विज्ञापन

वृषभ राशि

गुरु-शुक्र की केंद्र दृष्टि वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि का संकेत दर्शा रही है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके नए प्रयासों से व्यापार में उल्लेखनीय विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों को काम में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन संकट समाप्त होगा। रुके और बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि

इस अवधि में तुला राशि के जातकों के लिए करियर, नौकरी और व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए व्यापारिक समझौते होंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन के योग से समृद्धि बढ़ेगी। करियर के सिलसिले में घर से बाहर या विदेश जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र की लाभ दृष्टि से हर काम में सुधार होगा। हैं। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की आमद यानी इनकम का प्रवाह तेज होगा। धन बचत की प्रव्रत्ति विकसति होगी ऋणों यानी कर्ज से छुटकारा पाने के योग हैं। इस योग से प्रभाव से मानसिक शांति और आध्यात्मिकता में वृद्धि का संकेत मिल रहे हैं, पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़न की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ