Grah Gochar: मीन राशि में 100 साल बाद बनेगा ‘सप्तग्रही योग’, चमक उठेगी इन 7 राशियों की तकदीर!

Grah Gochar: 29 मार्च, 2027 से मीन राशि में शनि के गोचर से 7 ग्रहों की युति बनेगी, जिसे ‘सप्तग्रही योग’ कहा जा रहा है। ज्योतिषाचार्य शनि के इस गोचर को साल 2025 का महागोचर बात रहे है, जिसका 7 राशियों पर व्यापक और सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं।

meen-rashi-mein-shani-gochar

Grah Gochar: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मार्च के महीने में ढाई साल बाद शनि ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, शनिवार 29 मार्च, 2025 को रात में 11:01 PM बजे शनि मीन में गोचर करेंगे। बताया जा रहा है कि ज्योंही शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, उनका मिलन वहां बैठे 6 ग्रहों से होगा। ये ग्रह हैं- शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा और नेपच्यून। इसलिए शनि के मीन राशि में इस गोचर को साल 2025 में ‘ग्रहों का महागोचर’ भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन

मीन राशि में एकत्र होंगे ये 7 ग्रह

ज्योतिषाचार्य मीन राशि में 29 मार्च से होने वाले 7 ग्रहों के मिलन को ‘ग्रहों का महाकुंभ’, ‘ग्रहों की महायुति’ आदि नाम दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह बहुत ही दुर्लभ युति है, जो 100 सालों के बाद मीन राशि में बनने जा रही है। कुछ विद्वान यह भी कह रहे हैं कि यह योग 57 वर्ष पहले भी बना था। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मार्च के महीने में मीन राशि में ये 7 ग्रह स्थित होकर सप्तग्रही योग बनाएंगे।

विज्ञापन
  • 28 जनवरी, 2025 से शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे।
  • 27 फरवरी, 2025 से बुध में मीन राशि में गोचर करेंगे।
  • 14 मार्च, 2025 से सूर्य भी राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 28 मार्च, 2025 को मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा।
  • राहु और नेपच्यून पहले से ही मीन राशि में स्थित होंगे।
  • वहीं, 29 मार्च 2025 को शनि के इस राशि में प्रवेश करने से सप्तग्रही योग बनेगा।

ये भी पढ़ें:  Kapoor ke Totke: जिंदगी की इन 5 परेशानियों से दूर रखता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल

ग्रहों की महायुति का राशियों पर असर

29 मार्च, 2025 को शनि ग्रह के साथ ग्रहों की इस महायुति से बने सप्तग्रही योग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन, इससे 7 राशियों का भाग्य पलटने योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

सप्तग्रही योग से मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसायी नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, जिससे वित्तीय स्थिरता में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग आर्थिक और पारिवारिक सुख-समृद्धि का संकेतक है। पुराने निवेश से लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह समय नए निवेश के लिए भी शुभ है। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और विदेश यात्रा के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं, जो नौकरी या व्यापार से संबंधित हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। नए अनुबंध और समझौतों से व्यापारियों को लाभ होगा। निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में उन्नति और आत्म-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है। करियर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनसे आसानी से निपटने में सक्षम होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग जीवन में नई उपलब्धियाँ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। करियर में नई ऊँचाइयाँ आएंगी और आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। नए अनुबंध और समझौतों से व्यापारियों को लाभ होगा। निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर इस योग का सबसे अधिक प्रभाव होगा, जिससे जीवन में बड़े बदलाव और सफलता के शानदार योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, जिससे वित्तीय स्थिरता में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ