Zodiac Signs: 19 फरवरी से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुध-शुक्र से शुभ योग से बनेगी बिगड़ी बात!

Zodiac Signs: ज्योतिष गणना के अनुसार, 19 फरवरी, 2025 से बनने वाले बुध-शुक्र के शुभ योग से 3 राशियों की किस्मत पलट सकती है और इस योग के असर से इन राशियों के जातकों की जिंदगी में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानते है, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-shukra-dwidwadash-yog

Zodiac Signs: बुधवार 19 फरवरी, 2025 को सुबह में 9 बजकर 29 मिनट से बुध और शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री स्थित होकर शुभ योग का निर्माण करेंगे। इन दोनों ग्रहों की डिग्री की स्थिति से बना यह योग ‘द्विद्वादश योग’ कहलाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी काल पुरुष कुंडली में बुध और शुक्र एक-दूसरे से द्वितीय यानी दूसरे और द्वादश यानी बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तो इसे द्विद्वादश योग कहा जाता है। बुध-शुक्र से बनने वाला शुभ द्विद्वादश योग एक शक्तिशाली राजयोग माना जाता है, जो जातक को धन, बुद्धि, आकर्षण और सुख-सुविधाओं से संपन्न बनाता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि बुध और शुक्र दोनों ही वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ फलदायी ग्रह हैं।

विज्ञापन

बुध-शुक्र के द्विद्वादश योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 19 फरवरी से बनने वाले बुध-शुक्र के इस द्विद्वादश योग से 3 राशियों की किस्मत पलट सकती है और इस योग के असर से व्यापार में खूब लाभ होगा, नई नौकरी मिल सकती है, इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं, रिश्ते मजबूत और मधुर होंगे, अचानक धन मिलने से बिगड़ी बात बन सकती है। बुध बुद्धि, व्यापार, संचार और शुक्र प्रेम, कला और विलासिता से जुड़े होते हैं, जिससे जातक को सुखमय जिंदगी और अच्छी आर्थिक उन्नति मिलती है। जातक को सुख-संपत्ति, भोग-विलास और वैवाहिक जीवन में संतोष मिलता है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

बुध और शुक्र का योग मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में शुभ फलदायक होगा। व्यापारियों को नए सौदे और लाभदायक अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ समझदारी और प्यार बढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापार और नौकरी में उन्नति लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी और व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। पुराने ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं, जैसे लॉटरी या इन्वेस्टमेंट से लाभ। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहित जातकों के लिए यह समय खुशहाली लेकर आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं, जैसे किसी पुराने निवेश से लाभ या उपहार के रूप में धन प्राप्ति। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। विवाहित जातकों के लिए यह समय खुशहाली लेकर आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी की जरूरत है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ