Grah Gochar 2025: 1 मार्च से पहले 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! चंद्र, शनि और सूर्य की बनेगी युति

Grah Gochar 2025: कुंभ राशि में चंद्र गोचर करते ही सवा दो दिनों के लिए सूर्य-शनि के साथ युति बनेगी, जो 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Grah Gochar 2025 Golden time for 3 zodiac signs starts before 1 March There will be a conjunction of Moon Saturn and Sun transit

चंद्र सूर्य शनि की युति

Grah Gochar 2025: नौ ग्रह हैं और सभी अलग-अलग प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन के लिए चंद्र ग्रह जाना जाता है। जबकि, सबसे धीमी गति से शनि ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य ग्रह एक महीने के समय के साथ एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में शनि और सूर्य एक ही राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि में एक साथ सूर्य और शनि हैं। इस राशि में चंद्र भी प्रवेश करने वाले हैं और सवा दिन के लिए कुंभ राशि में विराजमान होकर चंद्र, सूर्य-शनि के साथ युति बनाएंगे। तीनों ग्रहों की युति 12 राशियों में से 3 राशि के लोगों के लिए फलदायी रहेगी।

विज्ञापन

1 मार्च से पहले 3 राशियों की चमकी किस्मत!

द्रिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी, बृहस्पतिवार को शाम 04 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से सूर्य और शनि विराजमान हैं। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं 1 मार्च से पहले किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

चंद्र गोचर का कुंभ राशि में प्रवेश करना मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। चंद्र, सूर्य और शनि की युति जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं जो आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकेगा। कारोबार में तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। सैलरी बढ़ सकती है। मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर फलदायी रहेगा। इस राशि में सूर्य और शनि के साथ चंद्र युति बनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे हैं तो आपके काम की तारीफ की जा सकती है। बिजनेस में तरक्की पाने के लिए कई गई मेहनत फल रंग ले आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ