शुक्र-मंगल संयोग से 3 राशियों को अपार धन और सफलता, लव लाइफ में बढ़ेंगी नजदीकियां और रोमांच

Grah Gochar 2024: 23 अगस्त से शुक्र और मंगल के संयोग से केंद्र दृष्टि का बनना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। इस खगोलीय घटना से 3 राशियों के जातकों के जीवन में बेहद धन लाभ समेत अनेक सकारात्मक परिवर्तन होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2024-horoscope

Grah Gochar 2024: 23 अगस्त 2024 से मंगल ग्रह शुक्र के साथ समकोणीय अवस्था में रहकर केंद्र दृष्टि बना रहे हैं। इस खगोलीय घटना का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। शुक्र और मंगल दोनों ही वैदिक ज्योतिष के बहुत प्रभावशाली ग्रह हैं, जिनके असर से देश-दुनिया, मौसम प्रकृति सहित सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ता है। यूं तो शुक्र-मंगल केंद्र दृष्टि का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के जातक इससे बेहद लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, यह तीन लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं?

शुक्र-मंगल केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

शुक्र-मंगल केंद्र दृष्टि से मेष राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। मंगल ग्रह आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा और शुक्र ग्रह आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काफी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में प्रगति कारोबारियों का मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ रोमांच बढ़ेगा, संबंध में मधुरता आएगी। आपके पार्टनर के साथ आपकी रिलेशनशिप और भी मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र की कृपा से करियर में स्थिरता आएगी। आपका सौंदर्य बोध और क्रिएटिविटी चरम पर होगी। आप कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के ऑफिशियल संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी नए स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप हर काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के काम की प्रशंसा होगी। समाज में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें। सही उपचार और योग करने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी, संबंध मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ