सावधान! न करें भगवान की तस्वीर वाला फोन कवर लगाने की गलती, ऐसे हो सकता है नुकसान

God Phone Cover Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में, फोन से लेकर उसके कवर तक के वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि फोन का कवर कैसा होना चाहिए। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि फोन के कवर पर भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए या नहीं?

God Phone Cover Vastu Tips

God Phone Cover Vastu Tips: आजकल ज्यादातर लोगों के पास फोन होता है। फोन लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिसे खरीदने से पहले लोग कई चीजों के बारे में रिसर्च करते हैं। जैसे कि फोन किस कंपनी का लेना है, कौन सा लेना है और कौन से रंग का लेना है। इसके अलावा फोन का कवर कैसा होगा, उसका रंग क्या होगा इसके बारे में भी बहुत सोचते हैं। हालांकि इन सबके साथ वास्तु नियमों पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल कई लोग उन फोन कवर का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें देवी-देवता की तस्वीर प्रिंट होती है यानी भगवान की फोटो वाला फोन कवर, लेकिन क्या ऐसा फोन कवर इस्तेमाल करना ठीक होता है या नहीं। इस बारे में वास्तु नियम क्या कहते हैं आज हम आपको ये बताएंगे।

विज्ञापन

कवर पर क्यों नहीं लगाएं भगवान की तस्वीर ?

वास्तु शास्त्र में भगवान की तस्वीर, मूर्ति या फिर कोई भी चिह्न को घर में, कार में और यहां तक कि फोन में रखने के लिए भी कई नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि भगवान की फोटो और मूर्ति को हमेशा शुद्ध जगह पर रखना चाहिए, नहीं तो देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। इसी वजह से फोन के कवर पर भगवान की तस्वीर प्रिंट नहीं करानी चाहिए। इसके अलावा जिस फोन कवर पर भगवान की तस्वीर प्रिंट हो, उसका भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

इन सावधानियों का करें पालन

दरअसल, फोन का इस्तेमाल हम हर जगह करते हैं यहां तक कि वॉशरूम में भी। ऐसे में अगर आपके पास भगवान की फोटो प्रिंट वाला फोन कवर हैं तो उसे गलती से भी वॉशरूम में नहीं लेकर जाना चाहिए। इसके अलावा जो लोग शराब, सिगरेट, प्याज, लहसुन और नॉनवेज खाते हैं, उन्हें भी भगवान की फोटो वाले फोन कवर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपको जीवन में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ