Gochar 2024: चंद्रमा-राहु की युति से इन 3 राशियों पर मंडराया संकट, अशुभ योग से होगी धन और स्वास्थ्य हानि!

Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और राहु के मिलन को अच्छा नहीं माना गया है। चंद्रमा-राहु की युति सभी राशियों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं, 18 सितंबर से बनने वाली चंद्रमा और राहु की युति का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

chandrama-aur-rahu-ki-yuti

Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन को नियंत्रित करने वाला ग्रह माना गया है। मानसिक स्थिति पर भी चंद्रमा का ही प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह राहु अनिश्चितता और भ्रम पैदा करने वाले ग्रह माने गए हैं। जब-जब चंद्रमा और राहु एक दूसरे से युति करते हैं या कोई योग बनाते है, तो यह सभी राशियों को प्रभावित करता है। 18 सितंबर से चंद्रमा और राहु की युति हो रही रही है, जिसका असर काफी व्यापक और दूरगामी होगा। चंद्र-राहु युति 3 राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

चंद्र-राहु युति का राशियों पर असर

मेष राशि

चंद्र-राहु युति के नकारात्मक असर से मेष राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर तनाव और दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। उद्योग-धंधों में बाधाएं आ सकती हैं। खुदरा व्यापार में ग्राहकों की संख्या में कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं, वाद-विवाद में न पड़ें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर चंद्र-राहु युति का सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आमदनी में कमी आ सकती है। वर्क प्लेस पर कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र-राहु युति नकारात्मक होने के योग दर्शा रहा है। आपकी आय में अनिश्चितता रहेगी, जिससे आपके काम पर बुरा असर होगा। नौकरी में वर्क लोड बढ़ सकता है, जिससे आप चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है, जो नई योजनाओं को प्रभावित करेगा। उद्योग-धंधों में मंदी आ सकती है। खुदरा बिजनेस में बिक्री कम होने की आशंका है। स्टूडेंट के करियर में बाधा आ सकती है। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ