---विज्ञापन---

ज्योतिष

Gochar 2024: मेष राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों की होगी मौज!

Lakshmi Narayan Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार लक्ष्मी नारायण योग के निर्माण से कई राशियों को धन लाभ हो सकता है। उन्हें हर काम में अपने भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे धीरे-धीरे उनके हर सपने पूरे होने लगेंगे। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके जल्द ही अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Lakshmi Narayan Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी दो ग्रह की युति होती है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जहां कुछ को शुभ समाचार मिलते हैं, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इस साल 10 मई 2024 को बुद्धि के दाता बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। हालांकि मेष राशि में पहले से ही धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 10 मई को मेष राशि में बुध और शुक्र की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।

जब भी किसी राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है, तो इससे कुछ राशियों को धन-दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, बुध देव बना देंगे करोड़पति

कन्या राशि

लंबे समय से आप जिस बात को लेकर टेंशन में चल रहे हैं, जल्द ही आपको उसका समाधान मिल सकता है। जल्द ही आप अपना खुद का घर खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। घर में छोटे बच्चे की किलकारियां भी गूंज सकती हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

बुध-शुक्र की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग से मेष राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। पिछले दिनों आप जिस बात को लेकर टेंशन में थे, जल्द ही अब आपको उसका समाधान मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। अगर इस समय आपने मन लगाकर काम किया, तो भविष्य में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण योग के निर्माण से सिंह राशि के लोगों को फायदा पहुंच सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो 4 दिन बाद वो पूरा हो सकता है। घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

बुध-शुक्र की युति से सबसे ज्यादा फायदा कर्क राशि के लोगों को होने वाला है। उन्हें हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उनके बड़े से बड़े काम मिनटों में हो जाएंगे। अगर आपने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं, तो जल्द ही आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं।

धनु राशि

लंबे समय से अगर आप कोई मकान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो माह के अंत तक आपका ये सपना पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी करते हैं, अगले महीने तक उनकी सैलरी डबल हो सकती है। परिवार में किसी की शादी भी तय हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ग्रहों के सेनापति का हुआ राहु के साथ मिलन, अगले कुछ दिन में पैसों से गदगद हो जाएंगी ये राशियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2024 01:24 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola