Ghosting and Planets: आपने सुना या देखा होगा कि कई लोग बिना कोई कारण बताए अचानक बात करना बंद कर देते हैं. मैसेज का जवाब देना छोड़ देते हैं. ऐसे गायब हो जाते हैं, मानो वे या आप कभी थे ही नहीं. इस तरह अचानक रिश्ता तोड़कर गायब हो जाना ‘घोस्टिंग’ कहलाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसके लिए अक्सर 3 ग्रह सबसे अधिक जिम्मेदार माने गए हैं. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियां ‘घोस्टिंग’ के लिए बदनाम हैं?
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर
मिथुन – दोमुंहा स्वभाव वाले लोग
बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन राशि के लोग बेहद बातूनी होते हैं और ये बातों से पलट भी जाते हैं. दरअसल, ये स्वभाव इनके लिए पलक झपकाने जैसा होता है. यह देखा गया है कि जब कोई रिलेशनशिप इन्हें उबाऊ लगने लगता है, तो ये बिना कोई वजह बताएं कॉन्टैक्ट तोड़ लेते हैं.
कुंभ – आजादी के दीवाने
वैदिक ज्योतिष में कुंभ शनि की राशि है, लेकिन वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में यूरेनस ग्रह को इसका इंचार्ज माना गया है, जो अचानक आने वाले बदलावों को प्रश्रय देते हैं. आपको बता दें, वर्तमान में मॉडर्न भारतीय ज्योतिष में भी यूरेनस को प्राथमिकता मिलने लगी हैं. कुंभ राशि के लोग अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं करते हैं. यदि किसी रिलेशनशिप में इन्हें घुटन-सी महसूस होती है, तो ये बिना बताए गायब होना अपना अधिकार मानते हैं.
यह भी पढ़ें: Torn Socks Astrology: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं फटे मोजे? ये 3 ग्रह रोक सकते हैं आपका भाग्योदय
वृश्चिक – चुप्पी से बदला
वृश्चिक राशि के लोग थोड़े ‘मिस्टीरियस’ किस्म के होते हैं. सामान्यतः ये धोखा नहीं देते हैं, लेकिन जब इन्हीं लगता है सामने वाला धोखा दे रहा है, तब इनका एक अलग रूप सामने आता है. ये सीधे टकराने की बजाय चुपचाप दूरी बना लेते हैं कि अब ये रिश्ता नहीं निभाना है. इनकी चुप्पी और गायब होना एक चेतावनी होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines