Ganesh Ji Ke Upay: शास्त्रों में बुधवार का दिन भगवान गणपति को समर्पित किया गया है। यही कारण है कि इस दिन गणेशजी की आराधना की जाती है। पुराणों में ऐसे कई उपाय व प्रयोग बताए गए हैं जिनसे गणेशजी तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इन उपायों को करके आप हर समस्या का हल पा सकते हैं फिर चाहे वह समस्या पैसे की हो, ग्रहों के अशुभ प्रभाव की हो, रोग हो या कुछ भी हो। जानिए गणेशजी के इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!
आर्थिक समृद्धि के लिए टोटके (Ganesh Ji Ke Upay)
बुधवार के दिन गणेशजी पर दूर्वा (दूब) की 21 गांठें और सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर उनकी पूजा करें और ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। पाठ के बाद गणपति को गुड़ का भोग लगाएं। इस प्रयोग को सात बुधवारों तक करने पर आदमी की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। जल्दी ही वह मालामाल हो जाता है।
व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए
बुधवार के दिन सात साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी खड़ी मूंग की दाल लें। इन सभी को एक हरे कपड़े में बांध कर किसी मंदिर की सीढ़ियां पर रख दें। ध्यान रखें कि यह प्रयोग गुप्त रुप से करना है, अतः न तो आप इस बारे में किसी को बताएं और न ही कोई व्यक्ति इस क्रिया को देखें। इस उपाय को करते ही व्यापार में लाभ होने लगेगा और नौकरी में भी तरक्की होगी।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
घर में सुख-शांति और बरकत के लिए उपाय
बुधवार के दिन शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाएं तथा शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें। इससे गणेशजी प्रसन्न होते हैं और समस्त मनोरथ पूरे करते हैं। इसके साथ-साथ आपको गायों को भी हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे जन्मकुंडली में बुध की दशा सुधरती है और आर्थिक लाभ होता है।
समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए
इस उपाय (Ganesh Ji Ke Upay) में बुधवार को किन्नरों को कुछ पैसा दें। इसके बाद उनसे आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसा वापिस ले लें। इन पैसों को आप अपने घर के पूजास्थल में रखकर प्रतिदिन पूजा करें। इससे जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines