Lucky Zodiac Sign: 21 मई से इन 5 राशियों की जिंदगी में आएगा सकारात्मक बदलाव, बुरा वक्त होगा खत्म

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 मई से कुछ राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा और इन राशियों की जिंदगी में चल रहा बुरे वक्त का दौर खत्म हो सकता है या थम सकता है। इस दिन से 5 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने के बाद उनके लिए सफलता के नए रास्ते खुले सकते हैं। करियर, कारोबार, शिक्षा, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में कुछ बड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन सी हैं?

Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 मई का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी रहेगी कि कुछ राशियों के जीवन में काफी सकारात्मक और लाभकारी बदलाव आने के योग बनेंगे। कम से कम 5 राशियां ऐसी होंगी, जिनके करियर, कारोबार, एजुकेशनल और पर्सनल लाइफ में उछाल आने से जीवन की गति तेज होगी। इन राशियों के जातकों को अपने-अपने फील्ड में नई ऊंचाइयां मिलेंगी और आर्थिक रूप से जबरदस्त लाभ होगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी कुछ बड़ा हो सकता है, जिससे उनकी तकदीर संवर सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

Gemini-sign

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए 21 मई का दिन काफी अनुकूल और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में एक मजबूती होगी। इसके भरोसे आप आज के दिन करियर में काफी तारीफ हासिल कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े जातकों की तरक्की हो सकती है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। नई नौकरी के भी ऑफर आ सकते हैं। बेरोजगारों को भी जॉब मिलने के चांस हैं। कारोबार से मुनाफे में उछाल आएगा। पार्टनर के प्लानिंग से लाभ होगा। एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सब मंगलमय रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

Cancer

Cancer

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए 21 मई का दिन पहले से बहुत बेहतर और नई आशा जगाने वाला रहेगा। आप आज नई योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं, जो भविष्य में काफी लाभकारी और आपकी आमदनी बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। रुके हुए काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और आपको इसके लिए किस मित्र से आवश्यक सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक अपने बॉस या अधिकारी से पूरा सहयोग पाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी जरुरतमंद की सहायता जरूर करें।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

Libra

Libra

21 मई का दिन तुला राशि के जातकों के लिए काफी सफलता भर साबित होने के योग दर्शा रहा है। जीवन में खुशियों की सौगात बरस सकती है। बहुत लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा, कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिन लोगों को नए अवसर की तलाश है, उन्हें थोड़ा धैर्य रखना होगा, क्योंकि तरक्की का रास्ता धीरे-धीरे खुलेगा। व्यापार के विस्तार के लिए नया निवेश प्राप्त हो सकता है। आमदनी बढ़ने से लाइफस्टाइल में विलासिता बढ़ सकती है। फैमिली सपोर्ट से पर्सनल लाइफ में सब सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius

Sagittarius

धनु राशि के जातकों को जिस अच्छे आने की उम्मीद थी, वह 21 मई से शुरू हो सकती है, क्योंकि आने वाले दिन नए-नए अवसरों से भरे रहेंगे। आपको यात्रा जाने पर मौका मिलेगा, जो लाभकारी और बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। आपके विदेश जाने और वहां काम करने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी पाने के भी योग हैं। आपकी इनकम बढ़ने से आपके आर्थिक स्थति काफी मजबूत हो जाएगी। बस अपने सोच और काम में तालमेल बनाएं रखें। बड़े-बुजुर्गों का प्यार और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

Pisces

Pisces

मीन राशि के जातकों को लिए आज 21 मई, 2025 का दिन बेहद विशेष सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारों के सिलसिले में मीटिंग के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा लाभकारी रहेगी। नई डील मिल सकती है। एजुकेशन फील्ड से जुड़े जातकों को कोई बाद प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर के किसी बीमार मेंबर के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में संबंध मजबूत रहेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ