Financial Horoscope : शुक्र देव लगा सकते हैं 5 राशि वालों की लाटरी, पढ़ें आज का वित्तीय राशिफल

Financial Horoscope 19 January 2024 Stock Market Prediction : आज शुक्रवार का दिन है और शुक्र देव करियर, प्रॉपर्टी और निवेश के क्षेत्र में आज पांच राशि वालों को लाभ करा सकते हैं।

Financial Horoscope

वित्तीय राशिफल

Financial Horoscope 19 January 2024 Stock Market Prediction : पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही शुक्रवार का दिन है। निवेश के लिहाज से शुक्रवार का दिन बहुत खास माना जाता है। शुक्रवार के दिन जहां लोग मां लक्ष्मी जी का व्रत और पूजन करके नए-नए कारोबार प्रारंभ करते हैं। वहीं मां लक्ष्मी जी अपने भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती हैं। आइए जानते आज का दिन किन राशि वालों को कारोबार-प्रॉपर्टी निवेश और शेयर बाजार में निवेश करने के लिहाज से उत्तम रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

कारोबार को बढ़ाने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आपका कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है। धन का प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। किसी पुरानी प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। निश्चित तौर आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी बदलना मददगार साबित होगा। वर्तमान नौकरी को छोड़कर मार्केटिंग आदि में हाथ आजमा सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

विज्ञापन

दोस्तों की मदद से कारोबारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। ठीक-ठाक धन लाभ हो सकता है। व्यवसायिक साझेदार आज आपका सहयोग करेंगे। जिन कार्यों को आपने टाल रखा था, उन्हें पूरा करने का वक्त है, लाभ जरूर होगा। आज का संचित धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

मकर राशि

विज्ञापन

आज बेकार के ख्यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद ना करें। ऊर्जा को सही दिशा में यूज करें। आप आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। किसी नई परियोजना से धन लाभ होने के योग हैं। नया निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

दफ्तर में जिस सहयोगी से आपकी सबसे कम बनती है, वहीं आज आपको सहयोग करेगा और लाभ कराएगा। आज आप किसी ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित करेंगे जिसके बारे में पहले कभी सोचा नहीं होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ