Diwali 2025 Rashifal: दिवाली में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, दुर्लभ पंचांक योग से बुलंदियों पर होगा सितारा

panchank-yoga-2025-rashifal

Diwali 2025 Rashifal: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस योग को अंग्रेजी में ‘क्विनटाइल ऐस्पेक्ट’ (Quintile Aspect) कहा जाता है. यह एक अत्यंत दुर्लभ योग है, जो व्यक्ति के जीवन को सूक्ष्मता और गहरी बारीकी से संवारता भी है और बिगाड़ता भी है, जो इसमें भागीदार ग्रहों की शुभता या शुभता पर निर्भर करता है. 19 अक्टूबर से बनने वाले इस योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, 3 राशियों के जातकों के लिए यह योग अपार धन के साथ सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पंचांक योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा. शुक्र इनके स्वामी ग्रह हैं और बृहस्पति से बन रहा यह योग आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलने वाला रहेगा. व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी. जो लोग कला, सौंदर्य या डिजाइन से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय चमकने का रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा, साथ ही नई जिम्मेदारियों से सम्मान भी मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग पेशेवर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देने वाला रहेगा. बृहस्पति का प्रभाव निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, जबकि शुक्र की स्थिति आकर्षण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगी. प्रमोशन, नए प्रोजेक्ट या सार्वजनिक मंच पर प्रशंसा मिलने के योग हैं. जिन लोगों का काम रचनात्मकता या मीडिया से जुड़ा है, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है. दिवाली के आसपास कोई बड़ा अवसर या मान-सम्मान मिल सकता है जो लंबे समय तक लाभदायक सिद्ध होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह पंचांक योग जीवन में सकारात्मक मोड़ लाने वाला रहेगा. गुरु इनके स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनका शुक्र से संबंध जीवन में सौभाग्य और स्थिरता का संदेश दे रहा है. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, या किसी नए उद्यम की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से समय शुभ रहेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है. जो जातक नौकरी या करियर परिवर्तन के विचार में हैं, उनके लिए यह समय निर्णायक साबित होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ