Diwali 2023: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खास होता है। इस दिन लोग पूरे भक्ति-भाव से मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो कोई विधि-विधान से मां लक्ष्मी की उपासना करता है, उसके जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर दिवाली से पहले अगर कुछ चीजों को खरीदकर घर लाने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि दिवाली से पहले किन चीजों को खरीदकर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
पौराणिक काल से ही दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती चली आ रही है। ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले इनकी प्रतिमा खरीदकर घर लाएंगे तो तरक्की होगी। इसके अलावा आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
नए वस्त्र
दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छता में निवास करती हैं। ऐसे में दिवाली से पहले घर को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ें जरूर खरीदें। ऐसा करना शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें: Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
कौड़ी
धर्म ग्रंथों में दर्ज है कि माता लक्ष्मी समुद्र से उत्पन्न हुईं हैं। समुद्र मंथन से जो रत्न प्राप्त हुए थे, उनमें से एक कौड़ी भी है। मान्यता है कि कौड़ी धन को आकर्षित करती है। शास्त्र में कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में दिवाली से पहले कौड़ियों खरीदकर जरूर घर लाएं।
गोमती चक्र
गोमती च्रक को घर की सुख-समृ्द्धि में सहायक माना गया है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए दिवाली से पहले 11 गोमती चक्र को जरूर घर लाएं।
श्रीयंत्र
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना और पूजा की जाती है. श्रीयंत्र में मां लक्ष्मी तो होती ही हैं, साथ ही 33 अन्य देवी-देवाताओं के चित्र बने हुए होते हैं. इसे घर में लाने से भाग्य खुलता है.
एकाक्षी नारियल
शास्त्रों में एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि एकाक्षी नारियल रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में दिवाली से पहले किसी शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन एक लाल रंग के कपड़े में 1 एकाक्षी नारियल को को लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। आपके घर में बरकत रहेगी।
यह भी पढ़ें: Gold For Zodiac: ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहनें ‘सोना’, कंगाली नहीं छोड़ेगी पीछा
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines