Lucky Zodiac Signs: देव दीपावली से होगा इन 3 राशियों का भाग्योदय, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ बन रहा है त्रिदशांक योग

Lucky Zodiac Signs: इस वर्ष देव दिवाली 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन कई शुभ योग और संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन योगों के प्रभाव से 3 राशियों के लिए यह दिन करियर और कारोबार के लिए सबसे फलदायी साबित होगा? आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बड़े बदलाव आ सकते हैं?

dev-deepavali-rashifal
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: इस वर्ष देव दिवाली 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन कई विशेष और शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे अत्यंत मंगलमय और पुण्यकारी बना रहे हैं. पंचांग अनुसार, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग और अश्विनी-भरणी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है. इसके साथ ही, ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव और देवताओं के गुरु बृहस्पति संयोग कर बेहद शुभ त्रिदशांक योग का निर्माण कर रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, देव दीपावली के दिन इन सभी योगों के संयोग से यह दिन बेहद खास बन गया है. इन योगों का असर यूं तो सही राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. इनके जातकों को करियर, नौकरी और कारोबार से खूब मुनाफा होने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Advertisment

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उत्साह और अवसरों से भरा रहेगा. इस दिन आपके पुराने प्रयास सफल होंगे. नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. पारिवारिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. नए मित्र और साझेदार आपके मार्गदर्शन में लाभ देंगे. धैर्य और संयम से आप मुश्किल परिस्थितियों का समाधान पा सकेंगे. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए देव दिवाली विशेष रूप से लाभकारी रहेगी. आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नए समझौते और अच्छे सौदे मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. नए निवेश और योजनाएं आपके लिए लाभदायक साबित होंगी. सकारात्मक सोच से रिश्तों में सुधार और सहयोग मिलेगा. शिक्षा और प्रशिक्षण में प्रयास से भविष्य में अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्य और अवसरों से भरा रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और संबंधों में सुख-शांति बनी रहेगी. इस दिन किए गए शुभ कार्य लंबे समय तक फलदायी रहेंगे. पुराने कर्ज और बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है. नए संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. धन और निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ