Samudrik Shastra: अंगूठा भी बताता है किस्मत, जानें अंगूठे के आकार से अपनी पर्सनैलिटी और भाग्य

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अंगूठा न सिर्फ हाथ की मजबूती का प्रतीक है बल्कि जीवन के निर्णयों का दर्पण भी है. इसका आकार और लचीलापन व्यवहार, सोच और भाग्य को दर्शाता है. आइए जानते हैं, किस प्रकार का अंगूठा स्वभाव, धन और भाग्य के बारे में क्या संकेत देता है.

palmistry-thumb-prediction
विज्ञापन

Samudrik Shastra: क्या आप जानते हैं कि आपके अंगूठे का आकार आपकी किस्मत और व्यक्तित्व के कई रहस्य खोल सकता है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के हर अंग का एक अलग अर्थ और प्रभाव होता है. चेहरा, हाथ, पैर या यहां तक कि उंगलियों की बनावट भी आपके स्वभाव और भविष्य की झलक देती है. खासकर अंगूठा, यह न सिर्फ आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक है, बल्कि यह बताता है कि आप कितने भाग्यशाली हैं?

लचीला अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है, वे बहुत एडजस्टेबल और समझदार होते हैं. ये किसी भी स्थिति में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं. ऐसे लोग जिद्दी नहीं होते और जो सोचते हैं, खुलकर बोल देते हैं. इनके जीवन में बदलाव आसानी से आता है और ये नई चीज़ें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ये मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के होते हैं.

विज्ञापन

पतला अंगूठा

पतले अंगूठे वाले लोग बेहद निर्भीक और साहसी माने जाते हैं. इन्हें चुनौतियों से डर नहीं लगता. ये लोग रिस्क लेने में यकीन रखते हैं और लक्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मेहनत करते हैं और अक्सर अपनी मेहनत से समाज में नाम कमाते हैं.

छोटा अंगूठा

छोटा अंगूठा रखने वाले लोग दिल से बहुत संवेदनशील होते हैं. इन्हें खुद पर भरोसा कम होता है और ये दूसरों पर जल्दी विश्वास नहीं करते. छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं, लेकिन इनकी रचनात्मकता और टैलेंट कमाल का होता है. ये कला, संगीत या लेखन के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं.

विज्ञापन

लंबा और पतला अंगूठा

लंबा और पतला अंगूठा रखने वाले लोग मेहनती, साहसी और संघर्षशील होते हैं. ये हर स्थिति में खुद को संभाल लेते हैं और धीरे-धीरे सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचते हैं. इनकी सोच गहरी और दूरदर्शी होती है. ये नेता बनने की क्षमता रखते हैं और जिम्मेदारी निभाने में माहिर होते हैं.

ऊपरी भाग से मोटा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा ऊपरी हिस्से से मोटा होता है, वे अपने फायदे और लक्ष्यों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. कभी-कभी ये स्वार्थी लग सकते हैं, लेकिन इनका आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण इन्हें सफलता तक ले जाता है. ये योजना बनाकर आगे बढ़ते हैं और आर्थिक मामलों में समझदार होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ