Aaj Ka Rashifal: 7 अगस्त 2025 दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक तो सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा लग जाएगा। विष्कम्भ योग सुबह 6 बजकर 43 तक रहेगा। इसके बाद प्रीति योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 2 बजकर 27 तक रहेगा। इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में रात 8 बजकर 11 तक चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में बैठे रहेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य राजकुमार बुध के साथ कर्क में मिलेंगे। दैत्यगुरु शुक्र के साथ देवगुरु बृहस्पति अपनी युति बनाते हुए मिथुन में मिलेंगे। न्यायाधीश शनि मीन राशि में मिलेंगे। भूमिपुत्र मंगल आपको कन्या राशि में बैठे हुए मिलेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 7 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
अपने आप पर विश्वास रखें और दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बचें, क्योंकि यह आपका सबसे बड़ा शत्रु है। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यय में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि
दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान के प्रति ध्यान दें और व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में निराशा से बचें, समय अनुकूल होगा। नया आवास प्राप्त करने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
कार्य करने के तरीकों में सुधार करें। धनागमन सहज और लाभकारी होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय अनुकूल होगा और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में शांति बनाए रखें।
कन्या राशि
अपने और पराये में अंतर समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें और बोलने से पहले सोचें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें।
तुला राशि
कम बोलें, लेकिन प्रभावी ढंग से बोलें। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों को परिवार पर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
वृश्चिक राशि
अप्रत्याशित कार्यों से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा। विवादों में मौन रहना लाभकारी होगा। बड़ों का सम्मान करें।
धनु राशि
नौकरी में अशांति का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। धोखे की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं, इस कारण सावधानी बरतें।
मकर राशि
दिन चिंताजनक रहेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है, लेकिन आध्यात्मिक बल बनाए रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि
दिन की शुरुआत आनंदमय होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। सांस से संबंधित रोगों से सावधान रहें।
मीन राशि
समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। सुख-शांति के लिए अपने आचरण को सुधारें। यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 7 अगस्त को होगी इन 5 राशियों पर धनवर्षा, खूब होगा लाभ
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
55 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines