Aaj Ka Rashifal: 24 जून को इन 5 राशियों पर भगवान हनुमान रहेंगे मेहरबान, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 जून 2025 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसको आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए, ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

24 june daily horoscope

24 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 जून 2025, मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 6:59 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। शूल योग सुबह 9:36 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा। विष्टि करण सुबह 8:33 बजे तक रहेगा, फिर शकुनि करण शाम 6:59 बजे तक और अंत में चतुष्पाद करण लगेगा।

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में रहेंगे और रात 11:45 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र मेष राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए, ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

विज्ञापन

मेष राशि

आज सुखद समाचार मिलने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा आज बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कार्यों में धीमी गति रहेगी, लेकिन धैर्य रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें, लेकिन दूसरों की सलाह को भी महत्व दें। हनुमान जी की पूजा करें, कृपा प्राप्त होगी।

कर्क राशि

छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के बड़ों की सलाह लें। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। बजरंगबली के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ें। आपके काम बनेंगे।

कन्या राशि

आज सावधानी बरतें, क्योंकि अनहोनी की आशंका है। काले और नीले वस्त्रों से परहेज करें। यात्रा करने से बचें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। धैर्य से निर्णय लेने से नुकसान टल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। अनावश्यक आरोप लगने की आशंका है। नकारात्मक विचारों से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि

परिवार या किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बुद्धिमत्ता से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। धैर्य और संयम से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। भगवान हनुमान की कृपा से आपके काम बनेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

घर-परिवार में मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरी से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। बजरंगबली की कृपा से कोई बिगड़ा काम भी बन जाएगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें और दूसरों की मदद करने से न चूकें।

मकर राशि

परिवार और मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पेट से संबंधित समस्याओं के प्रति सावधान रहें। बाहर का खाना और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पिता के साथ पारिवारिक मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं। क्रोध में बोले गए शब्दों से बचें। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और सोच-समझकर निर्णय लें। धैर्य से काम लें।

मीन राशि

गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी की आशंका है। शांत मन से कार्य करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ