इन 3 राशियों का हौसला होता है माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा, चुनौतियों का करते हैं डटकर सामना

Zodiac Sign Traits: वैदिक ज्योतिष में राशियों को स्वभाव और गुणों के आधार पर चार तत्वों अग्नि, पृथ्वी, जल और वायु में बांटा गया है। इनमें अग्नि तत्व की राशियां साहसी और ऊर्जावान होती हैं। इन राशियों के जातक चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। आइए जानते है, इस तत्व की कौन-सी राशियां किस स्वभाव के होती हैं?

zodiac-signs-traits

Zodiac Signs Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशियों के जातकों के स्वभाव और गुण अलग-अलग होते हैं। सभी राशियों को चार तत्वों अग्नि, पृथ्वी, जल और वायु तत्वों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इनमें अग्नि तत्व की राशियों में जुनून, ऊर्जा और साहस कूट-कूट कर भरा होता है। ये जीवन के प्रति उत्साह के लिए जानी जाती हैं, जो इन्हें साहसिक और रचनात्मक प्रयासों की ओर ले जाती हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में मेष, सिंह और धनु को अग्नि तत्व की राशियां मानी गए हैं। इस तत्व वाले राशियों के जातक साहसी और ऊर्जावान होते हैं। ये किसी के नेतृत्व में काम करने के बजाय सेल्फ मोटिवेटेड और स्वतंत्र स्वभाव होते हैं। यूं तो ये तीनों ही विलक्षण राशियां है, लेकिन इसमें सिंह राशि की बात कुछ निराली है। आइए जानते हैं, इन तीनों राशियों के स्वभाव और मौलिक गुणों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि:

मेष राशिचक्र की पहली राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। इस राशि के लोगों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, वीरता और नई चुनौतियों का सामना करने की प्रवृत्ति किसी भी अन्य राशि से अधिक होती है। मंगल ग्रह रणनीति बनाने की प्रेरणा देने वाले ग्रह हैं। इस ग्रह के असर से ये लोग काम करने से पहले हर पहलू पर विचार कर अपना कदम उठाते हैं। मुश्किल से मुश्किल समय में भी कोई न कोई हल निकाल ही लेते हैं।

सिंह राशि:

यह राशिचक्र की पांचवीं राशि है। इस राशि के जातक निर्भीक, साहसी और अदम्य इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो आत्मा, नेतृत्व और राजसी गुणों के कारक ग्रह हैं। ये अपनी नेतृत्व क्षमता के कारण भीड़ को नियंत्रित करने में सफल होते हैं। इनको अपने इस गुण के बारे में भलीभांति पता होता है, जो इनके आत्मविश्वास और साहस को और ऊंचा उठा देता है। इनका साहस किसी पर्वत के समान विशाल और ऊंचा होता है। यही कारण है कि इनके स्वभाव में जिद्दीपन भी होता है। अपने हठी स्वभाव के कारण वे जिस काम के पीछे पड़ जाते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि:

धनु राशि वैदिक ज्योतिष के राशिचक्र की नौवीं राशि है। अग्नि तत्व की प्रधानता से ये स्वभाव में जोशीले होते हैं। साथ ही, ये न केवल रचनात्मक होते हैं, बल्कि जोखिम लेने से नहीं झिझकते हैं। चूंकि इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो देवताओं के गुरु हैं। इसलिए ये ज्ञान बल के धनी होते हैं और धैर्यपूर्वक काम करने में यकीन रखते हैं। इनका एक सबसे बड़ा गुण है, योजना का ब्लूप्रिंट बनाकर काम करना। इसलिए ये जीवन में बहुत कम असफल होते हैं, जो इनके साहस और जोखिम लेने की क्षमता को फ्यूल यानी ईंधन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ