---विज्ञापन---

9 जून से आरंभ होगा चोर पंचक, भूल कर भी न करें ये शुभ कार्य

Panchak 2023: जून माह में पंचक 9 जून 2023, शुक्रवार से आरंभ हो रहे हैं। शुक्रवार से आरंभ होने के कारण इसे चोर पंचक भी कहा जाएगा। इसी दिन भद्रा भी आरंभ हो रही है। इस प्रकार दोनों अशुभ योग एक साथ एक ही दिन लगने से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषी […]

Panchak 2023: जून माह में पंचक 9 जून 2023, शुक्रवार से आरंभ हो रहे हैं। शुक्रवार से आरंभ होने के कारण इसे चोर पंचक भी कहा जाएगा। इसी दिन भद्रा भी आरंभ हो रही है। इस प्रकार दोनों अशुभ योग एक साथ एक ही दिन लगने से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार पंचक 9 जून 2023 को सुबह 6.02 बजे आरंभ होगा। इनका समापन 13 जून 2023 को दोपहर 1.32 बजे होगा। जबकि भद्रा 9 जून को सायं 4.20 बजे आरंभ होगी औऱ अगले दिन 10 जून को सुबह 3.08 बजे समाप्त होगी। ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को अशुभ मान कर शुभ कार्य टाले जाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी, तुरंत होगा प्रमोशन

पंचक में न करें ये शुभ कार्य (Panchak 2023)

ज्योतिष शास्त्र में पंचकों को अशुभ मानते हुए समस्त शुभ कार्य करने की मनाही की गई है। विशेषकर नए घर की नींव या छत डालना, नया व्यापार आरंभ करना, विवाह करना, उपनयन संस्कार, नए वस्त्र खरीदना आदि भूल कर भी नहीं करने चाहिए। ऐसा करने पर नुकसान की आशंका बनी रहती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी, तुरंत होगा प्रमोशन

पंचक के बाद बनेंगे अति शुभ मुहूर्त

पंचक 13 जून को दोपहर में 1.32 बजे समाप्त होगा। इसके तुरंत बाद ही उसी दिन एक साथ चार शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों के नाम अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग तथा शोभन योग है। यदि आप कोई भी शुभ कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो इस मुहूर्तों में कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 06, 2023 05:17 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola