Jyotish Tips: यदि दूसरों की देखादेखी कॅरियर अपनाने की बजाय अपनी राशि अनुसार प्रोफेशन चुना जाए तो आप ज्यादा कामयाबी और ग्रोथ हासिल कर सकते हैं। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जन्मकुंडली अथवा नामराशि के अनुसार ही जॉब चुनना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकें तो अपनी राशि के अनुसार उपाय करने चाहिए। इससे मनचाही नौकरी मिलती है और नौकरी में प्रमोशन भी होता है।

विज्ञापन

ऐसे करें अपनी राशि अनुसार उपाय (Jyotish Tips)

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को नौकरी चुनने में दुविधा का सामना करना पड़ता है। मेष राशि वालों को 27 दिनों तक गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। साथ ही आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को अच्छी नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। वृषभ राशि वालों को भगवान शिव को चंदन अर्पित करना चाहिए। अपने दाहिने हाथ में पीतल का कड़ा पहनना चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के गुस्से और जल्दबाजी के कारण नौकरी में इनको मुश्किलें आती हैं। मिथुन राशि वालों को हर रोज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हर मंगलवार को बादाम और शहद का सेवन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को नौकरी मिलने में इनको ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। कर्क राशि वालों को शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सातमुखी रुद्राक्ष अपने गले में धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को नौकरी पाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। सिंह राशि वालों को हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। छहमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वाले नौकरी को लेकर बहुत ज्यादा सोचते नहीं हैं। ज्योतिष (Jyotish Tips) के अनुसार नौकरी से ज़्यादा इनका दिमाग में बिजनेस ही घूमता रहता है। सूर्योदय के समय सूर्य के सामने खड़े होकर गायत्री मंत्र का जाप करें। शनिवार को कबूतरों को बाजरा या मक्का खिलाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले ज्यादातर लोग अपनी परिस्थिति से कभी भी खुश नहीं रहते हैं। तुला राशि वाले गुरुवार को केले का दान करें। हर रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की नौकरी ज्यादा जोड़-तोड़ के चक्कर में छूट जाती है। नौकरी पाने के लिए इनको नौ दिनों तक शाम को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। तुलसी और शहद का सेवन करें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वाले अपनी मनमर्जी से नौकरी करना चाहते हैं। धनु राशि वालों को हर रोज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। गले में क्रिस्टल की माला पहननी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में रुझान रखते हैं। मकर राशि वालों को हर रोज सुबह गणेश जी को लड्डू का भोग लगाना चाहिए। तांबे का कड़ा अपने दाहिने हाथ में पहनना चाहिए।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आमतौर पर किसी बंधन में बंधकर नौकरी करना पसंद नहीं होता है। कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर चंदन चढ़ाना चाहिए। गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को जल्दी नौकरी मिल जाती है। इन्हें लगातार 9 दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अपनी मध्यमा उंगली में लोहे का छल्ला धारण करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ