चातुर्मास में होगा इन 5 राशियों का भाग्योदय, भगवान शिव समेत ये देवी-देवता होंगे मेहरबान

Chaturmas Rashifal: चातुर्मास 2024 की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है, जो 12 नवंबर तक चलेगी। आइए जानते हैं, ग्रहों और देवी-देवताओं की कृपा से चातुर्मास में किन 5 राशियों के भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है?

chaturmas-Rashifal

Chaturmas Rashifal: हिन्दू धर्म में सावन, भाद्रपद (भादो), आश्विन और कार्तिक माह को ‘चातुर्मास’ के कहा जाता है। साल 2024 में चातुर्मास 17 जुलाई से शुरू होगा और यह 12 नवंबर को समाप्त होगा। मान्यताओं के अनुसार, इन चार महीनों में जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु क्षीरसागर में अनंत शैय्या पर योग निद्रा में होते हैं। चातुर्मास की एक सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि हिन्दू धर्म के अनेक बड़े और महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार—श्रावण मास, गणेश चतुर्थी, शारदीय नवरात्रि, दीपावली आदि—इन चार महीनो में ही मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं, चातुर्मास के ग्रह-गोचर और भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं की कृपा से किन 5 राशियों के भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास काफी फलदायी होने के योग दर्शा रहा है। भगवान शिव, मंगलदेव और सूर्य भगवान की आप पर विशेष कृपा रहेगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपके उचित प्रयास से धन की आमद बढ़ेगी। व्यापार में तरक्की होने के योग हैं। प्लास्टिक के बिजनेस से जुड़े लोग विशेष रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। धन-दौलत में वृद्धि होने के योग हैं। जीवन के भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दिनचर्या नियमित होगी। कामकाज में प्रगति होने से अधिकारी खुश रहेंगे। प्रमोशन की संभावना है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगीं।

कर्क राशि

आपके जीवन में भगवान शिव और चंद्रदेव की कृपा से सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे है। रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सहयोग से अपना व्यापार शुरू होने की संभावना है, जो लाभकारी सिद्ध होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को विशेष लाभ हो सकता है। नौकरी परिवर्तन की संभावना है।

विज्ञापन

सिंह राशि

आप पर भगवान सूर्य की कृपा होने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों की पर्सनालिटी में निखार आएगा। व्यापार कार्य में प्रगति होगी, धन का प्रवाह तेज होगा। रोजगार के नए अवसर सामने आने से युवाओं को जॉब मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से प्राप्त आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आप पर भगवान गणेश और बुधदेव की विशेष कृपा रहेगी। स्टूडेंट्स के कम्यूनिकेशन स्किल में सुधार होगा। परीक्षा में अच्छे रैंक आने से आपकी प्रशंसा होगी। वाणिज्य-व्यापार के काम में वृद्धि होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। ग्रोसरी के बिजनेस से विशेष फायदा हो सकता है। लव लाइफ में रिश्ते में पारदर्शिता आएगी। फैमिली का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ