Chandra Uday 2025: मन, माता, रानी और सुख के दाता चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है। राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ चंद्र देव उदय और अस्त भी होते हैं। चंद्र के हर बार चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 26 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 28 मिनट पर चंद्र देव अस्त होंगे, जो 28 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 47 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानते हैं 28 अप्रैल 2025 को चंद्र के उदय के साथ किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना है।
चंद्र उदय का राशियों पर प्रभाव
मिथुन राशि
चंद्र का उदय होना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। लंबे समय से कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका ऑफिस में पद बढ़ेगा और बॉस संग रिश्ता मजबूत होगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा जिसके बाद वो मकान खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। कपल के लिए आने वाला समय बढ़िया रहेगा। जल्द आपका जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है।
कर्क राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं उनकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। कपल के रिश्ते में यदि परेशानियां चल रही हैं तो जल्द समस्याओं का हल निकल जाएगा। उम्रदराज जातकों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि
चंद्र का उदय होना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कारोबारियों को कानूनी मामले में जीत हासिल हो सकती है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है या दुकान है उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं उनके जीवन में अप्रैल माह खत्म होने से पहले सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से लाभ होगा। युवाओं का पिता संग चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।