Chandra Gochar 2025: महाशिवरात्रि व्रत के पारण से पहले चंद्र की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!

Chandra Gochar 2025: भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का व्रत आज है जिसका पारण कल होगा। चलिए जानते हैं कल किस समय चंद्र गोचर होगा और उसका किन-किन राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

Chandra Gochar 2025
विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि का पारण आज नहीं बल्कि कल 27 फरवरी 2025 को करना शुभ रहेगा। हालांकि व्रत के पारण से पहले चंद्र ग्रह की चाल बदलेगी जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत के पारण का सही समय क्या है और उससे पहले चंद्र गोचर से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

कल किस समय होगा चंद्र गोचर?

पंचांग की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2025 को प्रात: काल 06:48 से लेकर सुबह 08:54 मिनट तक है। इस बीच यदि व्यक्ति व्रत का पारण करता है तो उसे अपने उपवास का पूर्ण फल मिल सकता है। हालांकि इससे पहले सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर चंद्र की चाल बदलेगी। इस बार चंद्र देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे जहां पर वो सवा दो दिन तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत!

कर्क राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। रिश्तों में आई गलतफहमियां दूर होंगी। घरवालों व दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कारोबारी और दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होने से उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। युवा वर्ग किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे जिसके कारण उन्हें करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बीते दोनों यदि चोट लगी थी तो सेहत में सुधार होने की संभावना है।

धनु राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा से धनु राशि के जातकों के अटके कम एक हफ्ते के अंदर पूरे हो जाएंगे। सिंगल लोगों को उनके व्रत का पूरा फल मिलेगा। शिव जी के आशीर्वाद से जल्द आपकी मुलाकात सच्चे प्यार से हो सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से ये साल कारोबारी और दुकानदारों के हित में रहेगा। पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य इस साल सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

चंद्र की कृपा से मकर राशि के जातकों को सच्चे प्रेम का अनुभव होगा। जिन लोगों के माता-पिता उनके विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं उन्हें जल्द खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति के लिहाज से फरवरी माह दुकानदार, नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए बढ़िया रहेगा। एक तरफ जहां काम में बढ़ोतरी होगी। वहीं, दूसरी तरफ पुराने निवेश से अपार लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा सेहत भी इस महीने ठीक रहेगी। युवा अपनी पहली कमाई से कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के कारण कपल के बीच यदि गलतफहमियां आई हैं तो वो समय के साथ दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ