Chandra Gochar 2025: 24 मार्च को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! चंद्र करेंगे शनि की राशि मकर में गोचर

Chandra Gochar: आज से 8 दिन बाद 24 मार्च 2025 को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। सोमवार को चंद्र मकर राशि में गोचर करेंगे जिसका स्वामी ग्रह शनि है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए चंद्र का ये गोचर लाभकारी रहेगा।

Chandra Uday 2025

दूर होगी टेंशन, बरसेगा धन!

Chandra Gochar 2025: मन, माता, रानी और सुख के कारक ग्रह चंद्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। अन्य 8 ग्रहों की तुलना में चंद्र देव सबसे जल्दी व अधिक बार राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी चंद्र का गोचर होता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों की सेहत, आर्थिक स्थिति, करियर, आमदनी और प्रत्येक रिश्ते पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 24 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है जो न्याय और कर्म के कारक हैं।

विज्ञापन

चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में जिनके जीवन में 24 मार्च 2025 से चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

चंद्र गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

मेष राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव 24 मार्च से मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेसमैन की लंबे समय से कोई डील पूरी नहीं हो रही है तो कुछ ही समय में उस डील का सौदा हो जाएगा। दुकानदार वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। सेहत के लिहाज से आने वाले समय उम्रदराज लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। कपल के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

चंद्र की बदली चाल से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। दुकानदारों को अच्छा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातक धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। हाल ही में जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा दी है उन्हें एग्जाम में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कपल के बीच आए मनमुटाव कम होंगे। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे उन्हें समझाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा। युवाओं को कमाई का नया जरिया मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कपल को भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। चंद्र गोचर के दौरान आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके अलावा पुराने निवेश से भी इस वक्त लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ