Chandra Gochar 2025: शनि की राशि में चंद्र गोचर से 3 राशियों की खुली किस्मत, होगा अपार धन लाभ!

Chandra Gochar 2025: चंद्र ग्रह ने शनि की राशि मकर में प्रवेश कर लिया है जिससे 3 राशियों की किस्मत खुलने वाली है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Chandra Gochar 2025 Moon transit in Saturn sign will open the fortunes of 3 zodiac signs there will be immense financial gains!

चंद्र गोचर 2025

Chandra Gochar 2025: नए साल की शुरुआत हो गई है और साल के पहले दिन स्त्री, रानी, मन और माता के कारक ग्रह चंद्र ने राशि परिवर्तन कर लिया है। 1 जनवरी 2025 में चंद्र ग्रह ने शनि की राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रह किसी भी राशि में सवा दो दिन और नक्षत्र में 1 दिन के लिए विराजमान रहते हैं।

विज्ञापन

साल के पहले दिन राशि परिवर्तन करते हुए चंद्र ने शनि की राशि मकर में प्रवेश कर लिया है। 1 जनवरी, बुधवार को सुबह 6 बजे चंद्र ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया है, जिससे 3 राशियों पर चंद्र की खास मेहरबानी हो रही है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर फलदायी रहेगा। आगामी दिनों में आपकी चर्चाएं हो सकती हैं। आपका मान और सम्मान बढ़ सकता है। पदोन्नति की बात चल सकती है। काफी समय से जिस बात को लेकर परेशान हैं उस समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में खास इंटरेस्ट रखेंगे। विवादों से दूर रहेंगे। घर में शादी की बात चल सकती है। रिश्तेदारों का आना-जाना हो सकता है। घर परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। मन में अच्छे विचार आएंगे, जो सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामले में कामयाबी मिल सकती है। धन वृद्धि के अवसर मिलेंगे। किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचे नहीं, बस जो करना है उसे मेहनत के साथ करें। कार्य में सफलता हासिल हो सकेगी। धन वृद्धि के लिए अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। नए साल में शुभ योग का निर्माण हो रहा है जो तरक्की दिला सकता है। मान और सम्मान बढ़ सकता है। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार न करें। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ