Chandra Gochar 2025: आज से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: शुक्र की राशि में चंद्र प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे 3 राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं।

Chandra Gochar 2025 The luck of 3 zodiac signs will shine from today Moon transit in Taurus

वृषभ राशि में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन कर लिया जाता है। सवा दो दिनों के लिए किसी भी राशि में चंद्र विराजमान रहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र की राशि वृषभ में चंद्र गोचर करेंगे। 29 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशियों पर शुभ व अशुभ असर पड़ सकता है। वृषभ राशि में चंद्र गोचर से किन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहे हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि में चंद्र गोचर से संबंध में सुधार हो सकेगा। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विवादों से दूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। चिंता से मुक्त रहेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। घर वालों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पार्टनर की सलाह मानकर तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरी तलाश पूरी होगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभदायक रहेगा। आपसी संबंध सुधरेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। जिस काम को करने का सोचेंगे वो यकीनन पूरा हो सकेगा। मेहनत के साथ सफलता जरूर हासिल होगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। चंद्र गोचर के साथ ही सकारात्मक बदलाव देख सकेंगे। नौकरी कर रहे हैं तो जल्दी प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद पूरी हो सकेगी। घर वालों के साथ संबंध अच्छे हो सकेंगे। रिश्ते में सुधार होगा। कहीं घूमने की योजना बना सकेंगे। मन प्रसन्न और चिंता से मुक्त रहेगा। दूसरों की बातों में नहीं आएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ