Chandra Gochar 2025: 29 अप्रैल से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, गुरु की राशि में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: 29 अप्रैल से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। गुरु की राशि में चंद्र गोचर से किन राशियों के गोल्डम टाइम शुरू होंगे? आइए जानते हैं।

Chandra Gochar 2025

चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशि का खास संबंध होता है। ऐसे में ग्रहों के किसी तरह के परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सबसे से तेज गति के साथ राशि परिवर्तन के लिए चंद्र ग्रह जाने जाते हैं। मन और स्त्री के कारक ग्रह चंद्र किसी भी राशि में सवा दो दिन के लिए ही रहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल मंगलवार को तड़के सुबह 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि में चंद्र गोचर लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि के भी योग बनेंगे। घर में सुख और शांति का वास होगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। करियर में सफलता हासिल हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में उन्नति हो सकती है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों से संबंधित लाभ हो सकते हैं। मेहनत का उचित फल प्राप्त हो सकेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर फलदायक रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। निवेश से जुड़े लाभ होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। पार्टनरशिप में किया गया काम फलदायक साबित हो सकता है। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती होगी। समय में बदलाव होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ