Chandra Gochar 2025: रविवार की रात से 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे चंद्र ग्रह, शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

Chandra Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Chandra Gochar 2025 lucky zodiac signs

चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: सबसे तेज गति से चंद्र ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। किसी भी राशि में सवा दो दिन के लिए मन का कारक ग्रह विराजमान रहते हैं। जबकि, किसी भी नक्षत्र में सिर्फ एक दिन के लिए चंद्र ग्रह विराजमान होते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 9 मार्च, रविवार को शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर करेंगे। रात 11 बजकर 54 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे सभी राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि रविवार की रात से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास पहले से मजबूत हो सकेगा। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। संबंध में सुधार हो सकेगा। रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जो कार्य में सफलता दिला सकता है। आपसी मतभेद दूर होंगे। नौकरी और व्यापार करने वालों लाभ हो सकेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि(Aquarius)

कुंभ राशि के लिए चंद्र गोचर फलदायी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे जो तरक्की दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। मन में एक अलग खुशी रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकते हैं। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ