Budhwar Ke Upay : बुधवार को करें खास उपाय, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की

Budhwar Ke Upay, Ganesh Puja

Budhwar Ke Upay, Ganesh Puja

विज्ञापन
Budhwar Ke Upay : आज बुधवार है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध से है वहीं यह दिन गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की खास पूजा-अर्चना की जाती है। इससे गणेश की खुश होते हैं।

गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। मान्यता के मुताबिक गणेश जी जिन लोगों पर प्रसन्न होते हैं, उनके जीवन की सभी विघ्न और बाधाएं जल्द दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन

शास्त्रों के मुताबिक जहां विघ्नविनाशक का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी, रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ भी विराजती हैं। इससे जातक के जीवन में सब मंगल ही मंगल होता है।

इतना ही नहीं बिगड़े कामों को बनाने के लिए बुधवार के दिन को उत्तम माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से विघ्नहर्ता गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा प्राप्त बरसाते हैं। इससे जातक के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। तो चलिए जानते हैं बुधवार के उपाय…

budhwar ke upay

Ganesh Ji

विज्ञापन

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा की मान्यता है। इससे जातक के घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है और धन संबंधी परेशानी दूर होने लगती है।

बुधवार के दिन जगत जननी आदि शक्ति माता दुर्गा को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। इससे जातक को शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होने लगती है। साथ उनके जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास कृपा पाने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा के साथ-साथ उनके माथे पर पीले चंदन से तिलक लगाने के बाद उस तिलक को अपने माथे पर भी लगाना चाहिए।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बुधवार के दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा के साथ-साथ मोदक अर्पित करना चाहिए। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और आय के साथ-साथ सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

हिंदू सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से गणेश जी के साथ-साथ भगवान कृष्ण और सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=TVWu2eYzfRQ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन