Budhaditya Yog Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त, 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो अपनी राशि में पहले से ही विराजमान होकर बली हैं। बुध ग्रह के इस राशि में गोचर से उनकी युति सूर्य से होगी और इससे वैदिक ज्योतिष का प्रसिद्ध बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो साल 2026 का एक शक्तिशाली योग है। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बुद्धि, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला शुभ योग माना गया है, जिसके प्रभाव से करियर में नई अपॉर्च्युनिटी, प्रमोशन और पहचान मिलने के योग बनते हैं। बिजनेस में वृद्धि होती है। जीवन में बेहतर फैसले ले पाते हैं। साथ ही कई प्रकार एक आर्थिक लाभ के रास्ते खुलते हैं।
ज्योतिषचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि स्टूडेंट लोगों के लिए यह राजयोग अधिक फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। उनके कम्युनिकेशन और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा और सोशल स्टेटस के मामलों में भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है। 22 अगस्त से बनने वाले इस बुधादित्य राजयोग का यूं तो सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को पर इसका सबसे अधिक असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके दिन वारे-न्यारे हो सकते हैं?
बुधादित्य राजयोग मेष राशिफल
बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों के लिए करियर में नया मोड़ ला सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। सीनियर्स के सामने अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। जॉब बदलने का प्लान है तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा। बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है। पुराने क्लाइंट से दोबारा काम शुरू हो सकता है। इनकम बढ़ाने का कोई नया सोर्स सामने आ सकता है। अटके पेमेंट मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा पर बेहतर रहेगा। फैमिली में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लव रिलेशन में खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर होगी। लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई अहम प्लान बन सकता है। आपकी सोशल पहचान भी मजबूत होगी। जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय पूरी जानकारी लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
बुधादित्य राजयोग मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह राजयोग कम्युनिकेशन और कमाई के लिहाज से खास रह सकता है। आपकी बोलने और समझाने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। वर्क प्लेस पर कोई जरूरी प्रेजेंटेशन आपके पक्ष में जा सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन की बातचीत आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में मार्केटिंग या ऑनलाइन काम से फायदा मिल सकता है। किसी पुराने कॉन्टैक्ट से बड़ा अवसर मिल सकता है। फ्रीलांस या साइड इनकम शुरू करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। स्टूडेंट्स को इंटरव्यू और स्किल टेस्ट में सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम में भी प्रोग्रेस के संकेत हैं। लव रिलेशन में पार्टनर आपकी बात समझेगा। सिंगल लोगों की किसी इंटरेस्टिंग व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। फैमिली में भाई-बहन से जुड़ा कोई काम आसानी से पूरा होगा। यात्रा से भी कोई उपयोगी संपर्क बन सकता है। बस ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और हर वादा सोच-समझकर करें।
बुधादित्य राजयोग सिंह राशिफल
सिंह राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग इस राशि के लिए सबसे खास प्रभाव दे सकता है। आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस दोनों मजबूत हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। सीनियर्स आपकी राय को महत्व दे सकते हैं। प्रमोशन या नई पोस्ट की चर्चा शुरू हो सकती है। बिजनेस वालों को अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा क्लाइंट आपके काम से प्रभावित हो सकता है। धन के मामले में कमाई के साथ बचत पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। लव रिलेशन में आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फैमिली में आपकी बात का असर बढ़ेगा। सामाजिक पहचान मजबूत हो सकती है। हालांकि, हर स्थिति में अपनी बात मनवाने की कोशिश करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फट जाना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
बुधादित्य राजयोग तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग पर्दे के पीछे चल रहे काम को गति दे सकता है। जॉब में कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर आपकी पहचान बनाएगा। वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग की तारीफ होगी। बॉस के साथ अटकी बातचीत बेहतर हो सकती है। बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी या प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। ऑनलाइन या विदेश से जुड़े काम में फायदा मिलने के संकेत हैं। अचानक कोई पुराना धन संबंधी मामला सुलझ सकता है। खर्च बढ़ने के बावजूद सही प्लानिंग से सेविंग संभाली जा सकती है। स्टूडेंट्स को रिसर्च और क्रिएटिव काम में अच्छे आइडिया मिलेंगे। लव रिलेशन में दूरी कम हो सकती है। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर बात होगी। फैमिली में किसी मेम्बर की मदद से जरूरी काम पूरा हो सकता है। यात्रा का प्लान भी बन सकता है। सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी। इस दौरान अपनी निजी योजनाएं हर किसी से शेयर न करना बेहतर रहेगा।
बुधादित्य राजयोग धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग भाग्य और करियर दोनों को मजबूत कर सकता है। लंबे समय से रुका कोई काम अचानक आगे बढ़ सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी के साथ ग्रोथ का रास्ता खुल सकता है। सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। नई डील या पार्टनरशिप से फायदा मिलने के संकेत हैं। इनकम बढ़ाने के साथ निवेश का भी मौका मिल सकता है। हालांकि, पैसा लगाते समय पूरी जांच जरूरी रहेगी। स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई या जॉब की कोशिश कर रहे लोगों को नया अपडेट मिल सकता है। लव रिलेशन में रिश्ता ज्यादा सीरियस हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। फैमिली में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक या लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा सही दिशा और मेहनत से पूरी होने की तरफ बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines