Budhaditya Yog: 31 जनवरी से पहले 5 राशियों को मिलेगी सफलता, बुध-सूर्य की युति बनाएगी मालामाल!

Budhaditya Yog: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य योग एक बेहद शुभ और महत्वपूर्ण योग है। 30 जनवरी, 2025 से सूर्य और बुध ग्रह की श्रवण नक्षत्र में युति से इस योग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, श्रवण नक्षत्र में बना बुधादित्य योग 5 राशियों के लिए उन्नति और सफलता के योग दर्शा है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budhaditya-yoga

Budhaditya Yog: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य योग को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण योगों में से एक माना जाता है। यह योग तब बनता है, जब सूर्य और बुध ग्रह एक ही राशि या नक्षत्र में युति करते हैं। सूर्य आत्मा, सम्मान, पिता, राजनीति, राजसी जीवन और नेतृत्व के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं, जबकि बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार, साझेदारी, धन लाभ, संचार और तर्क के कारक ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों का संयोग जातक (व्यक्ति) के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है। बुध और सूर्य का यह योग जातक को बुद्धिमान, तर्कशील और नेतृत्व में श्रेष्ठ बनाता है, जिससे व्यक्ति अद्वितीय निर्णय लेने की सक्षम होता है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 को ग्रहों के स्वामी सूर्य श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार 30 जनवरी, 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध भी श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। श्रवण नक्षत्र इन दोनों ग्रहों के मिलन से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बता दें कि श्रवण भगवान विष्णु द्वारा शासित नक्षत्र है और इसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसलिए इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा के साथ ग्रहों के राजकुमार की युति ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन

बुधादित्य योग का राशियों पर असर

बृहस्पतिवार 30 जनवरी 2025 से श्रवण नक्षत्र में बनने वाले बुध और सूर्य की युति यानी बुधादित्य योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन यह योग 5 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों के जातकों को सफलता, समृद्धि और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों पर इसका क्या-क्या सकारात्मक प्रभाव होगा?

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, श्रवण नक्षत्र में बना बुधादित्य योग मेष राशि के लिए आर्थिक और व्यावसायिक उन्नति लेकर आएगा। करियर में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आय में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक लाभ से धन में वृद्धि होगी। निवेश से भी बड़ा मुनाफा हो सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग शिक्षा, करियर और व्यवसाय में लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का है। इस परीक्षा में पास होने से आप सरकारी नौकरी पा सकेंगे। कारोबारियों को साझेदारी में लाभ होगा। जो लोग कपड़ा, आभूषण, लकड़ी, फर्नीचर आदि का साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें बड़ा फायदा होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा और पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि करेगा, क्योंक इस राशि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्य हैं। सामाजिक प्रभाव: समाज में आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार से जुड़ी नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। उत्तम स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग नई शुरुआत और सफलता का संकेत है। इस योग के असर से आपको नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ होगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। धन लाभ होने से कुछ रुके हुए कामों में धन निवेश से काम में रफ्तार आएगी। पारिवारिक सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बुधादित्य योग के प्रभाव से करियर और वित्तीय क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। इनकम बढ़ने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। कर्ज चुकाने में आसानी होगी। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रगति होगी। नई योजना पर काम करने से व्यवसाय में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। किसी कानूनी विवाद से आपको मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ