Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 January 2026: सोमवार को राहुकाल के साथ रहेगी भद्रा, जानें किस समय करें पूजा

Aaj Ka Panchang: आज 5 जनवरी 2026 को राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान शुभ कार्य करना सही नहीं रहेगा. चलिए अब जानते हैं 5 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

5 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 5 January 2026: पंचांग के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. आज प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा. तृतीया तिथि आज देर रात तक रहेगी. चलिए अब जानते हैं 5 जनवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र

आज के दिन की शुरुआत पुष्य नक्षत्र से होगी. पुष्य नक्षत्र के बाद आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. पुष्य नक्षत्र की बात करें तो वो द्वितीया तिथि तक रहेगा.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:15 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:38 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 07:49 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08:56 मिनट पर

करण

आज के दिन की शुरुआत गर करण से होगी, जो सुबह करीब दस बजे तक रहेगा. गर करण के बाद वणिज करण शुरू होगा, जो रात 08:54 मिनट तक रहेगा. दिन के अंत में विष्टि करण रहेगा.

विज्ञापन

योग

सोमवार के दिन की शुरुआत विष्कुम्भ योग से होगी, जो सुबह 10:46 मिनट तक रहने वाला है. विष्कुम्भ योग के बाद प्रीति योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग का आरंभ होगा, जो दोपहर में 01:25 मिनट तक रहेगा.

संवत और चंद्रमास

5 जनवरी 2026 का शुभ समय

5 January 2026 Ka Shubh Muhurat

5 जनवरी 2026 का अशुभ समय

5 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह: धनु राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: धनु राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: धनु राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कर्क राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 5 जनवरी 2026 को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ