बुध-शुक्र की युति से इन 5 राशियों को हो सकती है धन हानि, शादी पर भी मंडराया खतरा!

Budh Shukra Yuti 2024: जब भी दो ग्रहों की युति होती है, तो इससे सभी 12 राशियों की जिंदगी पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए शुक्र और बुध की युति हानिकारक हो सकती है।

Budh Shukra Yuti 2024

Budh Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार 10 मई को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में इस साल 10 मई को मेष राशि में शुक्र और बुध की युति हो रही है। शुक्र और बुध की युति से मेष राशि में लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भी दो ग्रहों की युति होती है, तो उससे कई राशियों को धन लाभ होता है। वहीं कुछ को धन हानि भी हो सकती है। उनके जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। आइए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन्हें इस बार शुक्र और बुध की युति से नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र और बुध की युति से वृषभ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस समय अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। नहीं तो आने वाले समय में आपको पछताना पड़ सकता है। कारोबार में सोच-समझकर पैसों का लेनदेन करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को कोई पुरानी बीमारी के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अगर समय रहते आपने डॉक्टर को नहीं दिखाया, तो बाद में आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो अपने बॉस से वाद-विवाद करने से बचें, नहीं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है।

तुला राशि

बुध और शुक्र की युति से तुला राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिन लोगों की इसी साल मई माह में शादी हुई है, उनकी लड़ाई हो सकती है। इससे घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। जिन लोगों का अपना कारोबार है, वो किसी को भी पैसे उधार न दें। नहीं तो भविष्य में आपके वो पैसे डूब सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अभी किसी भी चीज में अपना पैसा न लगाएं, नहीं तो आपके पैसे डूब सकते हैं। जो लोग पिछले महीने ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनका ब्रेकअप भी हो सकता है। कारोबार से जुड़ी अभी कोई भी बड़ी डील फाइनल न करें, नहीं तो आने वाले समय में पछताना पड़ सकता है।

मकर राशि

बुध और शुक्र की युति से मकर राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। ऑफिस में बॉस से लड़ाई हो सकती है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी फालतू की बात को लेकर मात-पिता से लड़ाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ