Budh Shukra Yuti 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और संचार के कारक हैं, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, सुख-सुविधा और संबंधों के स्वामी ग्रह हैं. ज्योतिष में ये दोनों ग्रह मित्र माने गए हैं. जब किसी गोचर के दौरान, इन दोनों ग्रहों की युति या संयोग होता है, यह जातक को आकर्षक, कूटनीतिक और रचनात्मक बनाती है. इसके अलावा इनकी युति सही स्थिति में यह धन, संबंधों और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी मजबूत करती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, फरवरी महीना की समाप्ति बुध और शुक्र ग्रह की पूर्ण युति से होने जा रही है, जो एक बेहद ही महत्वपूर्ण घटना है. यह ज्योतिषीय घटना तब होगी, जब 28 फरवरी, 2026 को दिन के 11:02 AM बजे दोनों ग्रह मीन राशि में 22 डिग्री 15 मिनट की कोणीय स्थिति होंगे और पूर्ण युति का निर्माण करेंगे. इस युति का शुभ प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह युति आपके लिए स्वाभाविक रूप से शक्तिशाली रहेगी. सोचने-समझने की क्षमता तेज होगी. बातचीत में प्रभाव बढ़ेगा. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. व्यापार, मार्केटिंग, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे और आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि होगी. विदेश या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा कोई प्रस्ताव लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Secrets: सो कर उठने के बाद भी थका-थका महसूस करते हैं, आज ही सुधारें बेडरूम का बिगड़ा वास्तु
वृषभ राशि
शुक्र के प्रभाव से यह युति आपके लाभ भाव को सक्रिय कर सकती है. धन आगमन के संकेत मजबूत होंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. मित्रों और संपर्कों से लाभ मिलेगा. कला, फैशन, डिजाइन या लग्ज़री से जुड़े कार्यों में बड़ा फायदा हो सकता है. रिश्तों में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा. निवेश या सेविंग से जुड़ा कोई पुराना निर्णय इस समय सकारात्मक परिणाम दे सकता है.
कन्या राशि
यह युति आपकी राशि के सप्तम भाव को प्रभावित करेगी. साझेदारी में लाभ होगा. बिजनेस पार्टनरशिप मजबूत बनेगी. विवाह या प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आ सकता है. समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में स्थिर लाभ देंगे. कानूनी या समझौते से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. नए अनुबंध या क्लाइंट के माध्यम से कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी.
मीन राशि
युति आपकी ही राशि में बन रही है, इसलिए इसका असर सबसे गहरा रहेगा. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी ओर सहज ही खिंचेंगे. रचनात्मक कामों में पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आत्मिक संतुलन और मानसिक स्पष्टता आएगी, जिससे सही दिशा में निर्णय ले पाना आसान होगा. स्वयं पर किया गया कोई प्रयास या हुनर अब दूसरों की सराहना और लाभ दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे पर शनि की त्रयोदशी दृष्टि, बढ़ेंगी लवर्स की मुश्किलें, अपने प्यार के लिए करें ये 7 काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.