Budh Nakshatra Gochar 2025: बुध गोचर से इन 3 राशियों पर छाया संकट, मौज-मस्ती के दिन हुए खत्म!

Budh Nakshatra Gochar 2025: बीते दिनों ग्रहों के राजकुमार बुध ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस समय वो श्रवण नक्षत्र में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं बुध की चाल बदलने से किन तीन राशियों पर संकट के बादल छा गए हैं।

Budh Nakshatra Gochar 2025

Budh Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्योतिष शास्त्र में खास स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उनके प्रत्येक गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव एक निश्चित अवधि के बाद सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। जब बुध देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर व्यक्ति के कारोबार, त्वचा, तर्क, संचार क्षमता और वाणी आदि पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों बुध देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिससे कुछ राशियों को नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन

किस समय हुआ बुध गोचर?

पंचांग की गणना के मुताबिक, बीते दिनों 30 जनवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 9 मिनट पर बुध ने श्रवण नक्षत्र में प्रवेश किया है। इससे पहले वो उत्तराषापढ़ा नक्षत्र में मौजूद थे। बता दें कि श्रवण नक्षत्र का स्वामी मन के कारक ग्रह चंद्रमा को माना जाता है, जो माता, भावना और सुख आदि के दाता भी हैं।

विज्ञापन

किन राशियों की मुश्किलें बढ़ाएंगे बुध?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का श्रवण नक्षत्र में गोचर करना शुभ नहीं रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलेंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। जिन लोगों को उम्मीद है कि इस साल उनका प्रमोशन होगा, फिलहाल उन्हें खुशखबरी नहीं मिलेगी। व्यापारी वर्ग के मुनाफे में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन में कायम सुख-शांति भंग होगी। हाल ही में जिन लोगों की तबीयत खराब हुई है, वो कुछ दिनों तक दर्द के कारण परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

बुध गोचर के कारण सिंह राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेसमैन नए प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे, जिसका असर कंपनी की छवि पर पड़ेगा। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करना इस समय सिंह राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की वित्तीय स्थिति में सुधार होने की जगह गिरावट आने की संभावना है।

कन्या राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। रुका हुआ धन फिलहाल कारोबारियों को वापस नहीं मिलेगा। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें, क्योंकि इस समय लाभ होने की संभावना नहीं है। कारोबार में कोई बड़ा बदलाव न करें। नहीं तो घाटा हो सकता है। सेहत के लिहाज से आने वाला समय कन्या राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ