Budh Mangal Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 1 सितम्बर, 2026 की शाम में 6 बजकर 48 मिनट से बुध और मंगल ग्रह एक-दूसरे 60° की दूरी पर स्थित हो रहे हैं, जिससे बेहद शुभ लाभ योग बनेगा. यह बेहद फलदायी और कल्याणकारी ज्योतिषीय योग हैं. बुध और मंगल की त्रि-एकादश दृष्टि से बने इस योग से जातकों के लिए लिए नए-नई अवसर सामने आएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध-मंगल के इस शुभ योग से करियर, बिजनेस, शिक्षा, कम्युनिकेशन और आर्थिक मामलों पर गहरा और सकरात्मा असर होने के योग हैं. जातकों के अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और सही समय पर लिए फैसले लाभ दे सकते हैं. इसके साथ ही कमाई बढ़ाने और नई स्किल को काम में बदलने के मौके भी सामने आएंगे. यूं तो इस योग से सभी राशियों का भला होगा, लेकिन 4 राशियों के यह योग बेमिसाल साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं और सफलता मिलने के साथ-साथ धन लाभ भी होगा?
बुध-मंगल लाभ योग: मेष राशिफल
बुध-मंगल का यह योग मेष राशि वालों के लिए नई दिशा खोल सकता है. करियर में अचानक कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी तेज सोच और काम करने का तरीका नोटिस किया जाएगा. पुराने अटके कामों में भी हलचल शुरू हो सकती है. बिजनेस करने वालों को किसी नए क्लाइंट या डील से फायदा मिल सकता है. कमाई बढ़ाने के लिए नई स्किल को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बेहतर रहेगा और किसी प्रतियोगिता की तैयारी में फायदा मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. फैमिली में आपकी राय को महत्व मिल सकता है. बस जल्दबाजी में पैसा लगाने या बिना सोचे कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार
बुध-मंगल लाभ योग: मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग खास तौर पर एक्टिव रहने वाला है. काम को लेकर आपकी स्पीड और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ सकते हैं. जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट या भूमिका मिलने के संकेत हैं. आपकी कम्युनिकेशन स्किल बॉस और सीनियर्स पर अच्छा असर डाल सकती है. बिजनेस में बातचीत के जरिए कोई पुराना मामला सुलझ सकता है. ऑनलाइन काम, मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. अचानक कोई ऐसा संपर्क बन सकता है, जो आगे चलकर कमाई का रास्ता खोले. लव बर्ड्स के बीच भविष्य को लेकर कोई अहम बातचीत हो सकती है. फैमिली में किसी छोटे विवाद को समझदारी से संभाल पाएंगे. ओवरकॉन्फिडेंस से बचेंगे तो यह योग आपके लिए काफी प्रोडक्टिव साबित हो सकता है.
---विज्ञापन---
बुध-मंगल लाभ योग: सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए बुध का प्रभाव काम और फैसलों में मजबूती ला सकता है. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. करियर में पहचान बढ़ने के साथ कोई नया अवसर मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग किसी मुश्किल काम को आसान कर सकती है. बिजनेस वालों को बातचीत या नेटवर्किंग से फायदा मिलने के योग हैं. रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है. कोई नई स्किल सीखने या उसे कमाई से जोड़ने का आइडिया मिल सकता है. स्टूडेंट्स को सही गाइडेंस मिलने से तैयारी में तेजी आएगी. लव रिलेशनशिप में ईगो को साइड में रखकर बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. सोशल सर्कल में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और कोई प्रभावशाली संपर्क भविष्य में काम आ सकता है.
---विज्ञापन---
बुध-मंगल लाभ योग: तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए बुध-मंगल का योग कमाई और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिहाज से अच्छा संकेत दे सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया काम आ सकता है. जॉब करने वालों को टीम या क्लाइंट से जुड़ा अहम काम मिल सकता है. आपकी बातचीत किसी अटकी डील को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क अचानक काम आ सकते हैं. कमीशन, बोनस या अतिरिक्त कमाई का रास्ता भी खुल सकता है. लंबे समय से किसी स्किल को लेकर सोच रहे हैं तो उसे प्रैक्टिकल काम में उतारने का सही समय है. पार्टनर के साथ पैसों या भविष्य की प्लानिंग पर अच्छी बातचीत हो सकती है. फैमिली से जुड़ी किसी जिम्मेदारी को समझदारी से संभालेंगे. खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी, इसलिए कमाई के साथ सेविंग पर भी फोकस रखना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ हैं ये 3 राशियां, बिना वजह ढूंढ लेती हैं बहस का मुद्दा
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---