Budh ki Chaal: 27 दिसंबर से बुध होंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, दक्षिणमार्गी होकर बरसाएंगे धन और शोहरत

Budh ki Chaal: 27 दिसंबर, 2025 से बुध दक्षिणमार्गी होंगे, जिससे 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और सामाजिक सफलता का संकेत दर्शा रही है. आइए जानते हैं, बुद्धि, व्यापार और संचार के स्वामी बुध किन 3 राशियों पर धन और शोहरत की बारिश करेंगे?

budh-ke-chaal

Budh ki Chaal: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध समय-समय पर न केवल अपना राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर देश-दुनिया को प्रभावित करते हैं, बल्कि वे एक निश्चित अंतराल पर अपनी दिशा में भी बदलाव करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध-वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध 27 दिसंबर, 2025 को सूर्य के परिक्रमा पथ (क्रांतिवृत्त) पर अपनी दिशा बदलकर दक्षिणमार्गी हो रहे हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह की चाल सीधे-सीधे मानसिक क्षमता, संचार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी होती है. बुध की दक्षिणमार्गी चाल उनकी सामान्य चाल मानी जाती है. जब तक बुध इस चाल रहते हैं, माना जाता है कि व्यापार, यात्रा, शिक्षा, लेखन और बुद्धि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है. आइए जानते हैं, दक्षिणमार्गी बुध किन 3 राशियों पर मेहरबान होकर धन और शोहरत की बारिश करेंगे?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा. बुध के दक्षिणमार्गी होने से उनकी बुद्धि और वाणी में निखार आएगा. कामकाज में आसानी और व्यावसायिक फैसलों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी. व्यापारियों के लिए लाभ के नए अवसर खुलेंगे. स्टूडेंट और लेखक अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की आवक में बढ़ोतरी होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि बेहद लाभकारी रहेगी. बुध की दक्षिणमार्गी चाल से मानसिक क्षमता तेज होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. निवेश और व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. यात्रा और लेन-देन में आसानी रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. आर्थिक तौर पर स्थिति सुदृढ़ होगी और शोहरत में वृद्धि होगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा. बुध के प्रभाव से संचार कुशल और बुद्धि स्पष्ट होगी. व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे. शिक्षा और लेखन में सफलता मिलने की संभावना रहेगी. निवेश और नई योजनाओं में भाग्यसहयोग मिलेगा. परिवार और समाज में सम्मान और मान्यता बढ़ेगी. धन की स्थिति में सुधार होगा और पेशेवर क्षेत्र में शोहरत में इजाफा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ