Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है, जिन्हें बुद्धि, तर्क और मित्र का स्वामी माना जाता है। बुध को त्वचा का कारक ग्रह भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उनकी त्वचा अच्छी रहती है। साथ ही त्वचा संबंधी रोग के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा बुद्धि, धन और करियर का भी विकास होता है।
पंचांग के अनुसार, दिवाली से पहले 29 अक्टूबर 2024 को बुध देव ने मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर लिया है। मंगलवार को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध ने गोचर किया है, जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक 12 राशियों के ऊपर रहेगा। हालांकि तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। बुध देव के आशीर्वाद से उन्हें खास लाभ होगा। आइए जानते हैं उन्हीं तीन लकी राशियों के राशिफल के बारे में।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करना आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अगले माह पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। इसी के साथ आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। व्यापारियों के लिए आने वाला समय काफी लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार को अच्छा-खासा लाभ होगा। इसके अलावा निवेश से अपार लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर…कब दिवाली मनाना शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही तिथि-मुहूर्त
तुला राशि
बुध का राशि परिवर्तन करना तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पुराने व्यापारिक संबंधों में मजबूती आने से व्यापार का विस्तार होना तय है। उद्योगपतियों का यदि बिजनेस पार्टनर से विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें पुराने निवेश से अच्छा-खासा धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि
त्वचा के कारक ग्रह का गोचर करना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। बेरोजगार जातकों को जॉब मिल जाएगी। साथ ही पुराने निवेश से अपार लाभ होने की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के परिवार में सुख-शांति आने वाले कुछ दिनों तक कायम रहेगी। साथ ही जीवनसाथी संग संबंध मजबूत होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली के दिन 12 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! राशि अनुसार पहनें कपड़े
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines