Budh Gochar In Makar Rashi 2024: साल 2024 ग्रह गोचर के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस साल कई ग्रह अपनी राशि और नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 1 फरवरी 2024 को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। मकर राशि का स्वामी शनि देव है।
बता दें कि बुध और शनि देव मित्रता का भाव रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का गोचर बहुत ही अहम माना जा रहा है क्योंकि बुध को गोचर होने से सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पडे़गा। लेकिन तीन ऐसी राशियां हैं, जिसको मुख्य रूप से अच्छा-खासा धन लाभ और करियर में सफलता मिल सकता है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- शनि देव 25 मार्च को बदलेंगे चाल, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
कन्या राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बेहद लाभकारी और शुभकारी साबित हो सकता है। बुध ग्रह कन्या राशि के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। बुध के गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा। सभी योजनाएं सफल होंगी। कारोबार से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा, मिलेगी परीक्षाओं में सफलता
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। क्योंकि तुला राशि की कुंडली में बुध चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। गोचर के दौरान, जातक को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई करने वाले जातकों के करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार में मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में होगी सूर्य और गुरु की युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही फलदायी रहने वाला है। क्योंकि मकर राशि में सूर्य देव लग्न भाव में भ्रमण करने वाले हैं। बुध के गोचर के दौरान जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में विस्तार होगा।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines