Surya Guru Yuti 2024: साल 2024 में होगी सूर्य और गुरु की युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya Guru Yuti 2024: साल 2024 ग्रह गोचर के दृष्टी से बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस साल कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। साथ ही एक दूसरे से युति भी बना रहे हैं।

Surya Guru Yuti 2024

Surya Guru Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 को ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि साल 2024 में सूर्य और गुरु युति करने वाले हैं। सूर्य और गुरु की युति से मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के किस्मत बदलने वाली है। साथ ही जीवन खुशहाल हो जाएगा।

विज्ञापन

कब होगी सूर्य और गुरु की युति

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्य 13 अप्रैल को मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव की उच्च राशि मेष है। मेष राशि में गुरु पहले से विराजमान है और यह 30 अप्रैल तक रहेंगे। मेष राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी।

विज्ञापन

गुरु ग्रह को सुख, धन, वैभव, वैवाहिक जीवन और संतान के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य को पद-प्रतिष्ठा, उन्रति, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य-गुरु की युति से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य और गुरु की युति से किन-किन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

साल 2024 में होने वाले सूर्य और गुरु की युति से मेष राशि के जातकों के करियर में बदलाव आएगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। यूं कहें तो साल 2024 हर क्षेत्र में मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाएंगी। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। सुखद जीवन व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति बेहद शुभ रहेगा। साल 2024 में कारोबार करने के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही दोस्तों के साथ मिलकर किसी कार्य को संपन्न करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ भरपूर मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए साल 2024 अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। यदि आप कोई कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वे जरूर पूरे होंगे। धन की अचानक प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माना जा रहा है कि सूर्य और गुरु की युति से जातक को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही सभी चिंताएं दूर होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ