वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा, मिलेगी परीक्षाओं में सफलता

Basant Panchami 2024 Zodiac sign: वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार पूजा करने से पढ़ाई में सफलता मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Basant Panchami 2024

Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म में वसंत पंचमी पर्व का बहुत ही अधिक महत्व है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को होने वाला है। ऐसे में जो भी पढ़ाई करने वाले जातक हैं, उनके लिए 14 फरवरी बेहद ही शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन राशि के अनुसार पूजा करने से बेहद लाभदायक माना जाता है। आज इस खबर में जानेंगे किन-किन राशियों को किस प्रकार पूजा करनी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन लाल रंग की कलम अर्पित करना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को मां सरस्वती की पूजा करते समय सुगंधित इत्र लगाना चाहिए। साथ ही रसदार मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मिथुन राशि वालों को मां सरस्वती को हरे रंग के कपड़े पहनाने चाहिए। साथ ही गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा की पूजा करते समय पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन

सिंह राशि

सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के लिए पीले फल का भोग लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु का पूजन करें।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वाले जातक इस दिन मां सरस्वती के हाथ में पुस्तक स्पर्श कराएं और भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को सरस्वती पूजा के दिन पूजा में फल का भोग अर्पित करें साथ ही कलश में जल भरकर मां सरस्वती के सामने रख दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती पर लाल फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मां सरस्वती की पूजा करते समय फलों के रस का भोग अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सरस्वती पूजा के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को हरि या पीले रंग की रसदार मिठाई का भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा करनी चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन सफेद मिठाई और दूध का भोग अर्पित करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ