Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 1 साल बाद करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Gochar In Makar Rashi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 फरवरी को बुध शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी।

Budh Gochar 2024

Budh Gochar In Makar Rashi 2024: साल 2024 ग्रह गोचर के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस साल कई ग्रह अपनी राशि और नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 1 फरवरी 2024 को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। मकर राशि का स्वामी शनि देव है।

विज्ञापन

बता दें कि बुध और शनि देव मित्रता का भाव रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का गोचर बहुत ही अहम माना जा रहा है क्योंकि बुध को गोचर होने से सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पडे़गा। लेकिन तीन ऐसी राशियां हैं, जिसको मुख्य रूप से अच्छा-खासा धन लाभ और करियर में सफलता मिल सकता है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बेहद लाभकारी और शुभकारी साबित हो सकता है। बुध ग्रह कन्या राशि के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। बुध के गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा। सभी योजनाएं सफल होंगी। कारोबार से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। क्योंकि तुला राशि की कुंडली में बुध चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। गोचर के दौरान, जातक को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई करने वाले जातकों के करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार में मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही फलदायी रहने वाला है। क्योंकि मकर राशि में सूर्य देव लग्न भाव में भ्रमण करने वाले हैं। बुध के गोचर के दौरान जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में विस्तार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ