Budh Gochar: 18 जनवरी को बुध होगा मार्गी, इन 4 राशि वालों की छिन सकती है जॉब
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Budh Gochar: ज्योतिष में बुध ग्रह को ज्ञान, विद्या और बुद्धि से जोड़ा गया है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में बुध अनुकूल हो तो ऐसा व्यक्ति प्रकांड विद्वान और गणेशजी के समान बुद्धिमान होता है। यही कारण है कि किसी भी व्यक्ति की पढ़ाई लिखाई को जानने के लिए बुध का गोचर तथा उसका महादशा देखी जाती है। इन दिनों बुध धनु राशि में है। धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति से बुध की शत्रुता है।
पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार 18 जनवरी 2023 को बुध ग्रह धनु राशि में ही मार्गी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार अपने शत्रु ग्रह की राशि में बुध का मार्गी होना कई चुनौतियां लेकर आएगा। ऐसे में बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए मैरिड लाइफ में भी कठिनाईयां आएंगी। जानिए बुध के मार्गी होने का सभी पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: