Budh Gochar 2026: 15 फरवरी से पहले ये 3 राशियां हो सकती हैं मालामाल, बुध करेंगे गोचर

Budh Gochar 2026: 15 फरवरी 2026 को ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव महीने की शुरुआत से ही कुछ राशियों पर पड़ना शुरू हो जाएगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों का भाग्य नए साल के दूसरे महीने में चमकेगा और किस समय बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन होगा.

Budh Gochar 2026

Credit- News24 Graphics

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह ‘बुध’ का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका आमतौर पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है. जब भी बुध ग्रह की चाल में थोड़ा-सा बदलाव होता है, तब-तब लोगों को अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में परिवर्तन देखने को मिलता है. हालांकि, मुख्ततौर पर व्यक्ति की तर्क क्षमता, संचार कौशल, बोलचाल की भाषा, सोचने-समझने की शक्ति और व्यापार में बदलाव आता है.

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस दिन बुध ग्रह का ये गोचर रात में 9 से 10 बजे के बीच होगा. आज हम आपको द्रिक पंचांग के जरिए उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 15 फरवरी 2026 से पहले बुध गोचर से लाभ होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

मेष राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए 15 फरवरी 2026 को अनुकूल रहेगा. यदि आप मन लगाकर मेहनत करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी. खासतौर पर लेखन से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. इसके अलावा फरवरी माह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. इस दौरान आपको एक से ज्यादा स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि

बुध गोचर से पहले का समय तुला राशि वालों के लिए यादगार रहेगा. जहां एक तरफ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा, वहीं दूसरी तरफ घर में चल रहा विवाद खत्म होगा. जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है, उन्हें नए साल के दूसरे महीने फरवरी में खुशखबरी मिल सकती है.

धनु राशि

मेष और तुला के अलावा धनु राशि वालों के लिए भी बुध गोचर लाभदायक रहने वाला है. विवाहित जातक यदि वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो घर का माहौल शांतिमय रहेगा. इसके अलावा आपका रिश्ता भी जीवनसाथी के साथ सही रहेगा. निवेश करने या नया कारोबार शुरू करने के लिए भी नए साल का दूसरा महीना फरवरी धनु राशि वालों के लिए शुभ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ