Budh Gochar: अप्रैल के शुरुआत में इन 3 राशियों पर होगी धन-खुशियों की बारिश! बुध करेंगे गोचर

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध अप्रैल माह के शुरुआत में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसके कारण कुछ राशियों के लोगों को खास फायदा होगा। चलिए जानते हैं अप्रैल के पहले हफ्ते में किस समय बुध देव गोचर करेंगे और उसका पॉजिटिव असर किन तीन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

Budh Gochar 2025

बुध की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत!

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को बुद्धि, नौकरी, कारोबार, विवेक, शिक्षा और निर्णय क्षमता आदि का कारक माना जाता है जो एक तय समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, प्रेम जीवन और हर एक रिश्ते पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो ज्ञान, शिक्षा, कारोबार और विवाह के दाता हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए अप्रैल माह बेहद खास रहने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

अप्रैल माह के शुरुआत में मेष राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव कम होगा। बॉस संग संबंध सुधरेंगे तो वो आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के फिजूलखर्ची में कमी आएगी जिसके कारण उनकी बचत बढ़ेगी। युवाओं की पिता से अनबन चल रही है तो रिश्ते में सुधार होगा और घर में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों का रिश्ता उनके बचपन के किसी दोस्त संग तय हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्चा करने की आदत को कंट्रोल करेंगे तो भविष्य में लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। दुकानदार अपने पिता के नाम पर मकान खरीद सकते हैं। कोर्ट में किसी संपत्ति को लेकर केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

मेष और कर्क के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा जिससे वो नई संपत्ति खरीद सकते हैं। सोच-समझकर निवेश करेंगे तो लाभ होगा। पुरानी बीमारियों के दर्द से छुटकारा मिलेगा और खराब सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ