Budh Gochar: बुध की बदली चाल से बढ़ेंगी इन 3 राशियों की परेशानियां, बढ़ेगा धन संकट; रिश्तों में आएगी खटास!

Budh Gochar: 11 फरवरी, 2025 को दोपहर में बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों का संयोग होने से 3 राशियों के जातकों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Gochar-Kumbh-Rashi

Budh Gochar: मंगलवार 11 फरवरी, 2025 को दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कुंभ राशि शनि ग्रह की मूल त्रिकोण राशि है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि के स्वामी शनि एक शुष्क और ठंडे स्वभाव के ग्रह हैं, वहीं बुध चंचल और विनोदी स्वभाव के ग्रह हैं। शनि का स्वभाव थोड़ा कठोर और उदासीन भी होता है। इन दोनों ग्रहों का संयोग होने से कुछ खास जातकों के जीवन में अनेक तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि में बुध गोचर का ज्योतिष महत्व

शनि की राशि कुंभ में बुध का गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, मित्रता, मनोरंजन आदि का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब वे कुंभ राशि में गोचर करते हैं, तो यह कई तरह से जातकों के जीवन को प्रभावित करता है, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों होता है। इस गोचर से कुछ जातकों को मानसिक तनाव और चिंता परेशान करेगा। उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

कुंभ राशि में बुध गोचर का 3 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इन 3 राशियों के जातकों के लिए बुध का शनि राशि में गोचर कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आर्थिक अस्थिरता, करियर में कठिनाइयां और रिश्तों में तनाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं, इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या नकारात्मक असर होंगे?

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध ग्रह के शनि की राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के लिए धन संबंधी परेशानियां और निजी जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बुध का शनि की राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में संघर्ष लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कठिनाई आ सकती है। जो लोग बिज़नेस में हैं, उन्हें पार्टनरशिप में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। अनियोजित खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे ब्रेकअप या रिश्तों में दूरी आने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध इस गोचर से कन्या राशि के जातकों के सामने दुख और धन संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कर्ज़ में फंसने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त नहीं है, क्योंकि नई जगह भी स्थिरता नहीं दे पाएगी। व्यापार में लाभ कमाने में कठिनाई हो सकती है।

अनावश्यक खर्चों के कारण धन की बचत में समस्या आ सकती है। लव लाइफ में बाधा बढ़ेगी। आपसी दूरी बढ़ने से ब्रेककप भी हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कुंभ राशि में बुध गोचर इस राशि के जातकों के जीवन में अनेक समस्याएं आने के आशंका है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है, जिससे कार्यस्थल का माहौल नकारात्मक बन सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, और व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। अनियोजित खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

इस गोचर से परिवार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बुध की स्थिति पारिवारिक जीवन में तनाव को जन्म दे सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह से संबंधित निर्णय लेने में देरी या बाधाएं आ सकती हैं। अनजान स्थानों पर जाने की आवश्यकता परेशानी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ