Budh Gochar 2025: 15 फरवरी से पहले इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, बुध की कृपा से रुके काम होंगे पूरे!

Budh Gochar: साल 2025 में 15 फरवरी को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार वो राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर करने वाले हैं। चलिए जानते हैं बुध के इस गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर पड़ने वाला है।

Budh Gochar 2025

बुध बढ़ाएंगे धन-संपत्ति, कम होगा तनाव!

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो वाणी, त्वचा, तर्क, कारोबार और संचार आदि के दाता हैं। इसके अलावा बुध को ग्रहों के राजकुमार का भी दर्जा प्राप्त है, जो 20 से 22 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि राशि परिवर्तन से पहले बुध दो से तीन बार नक्षत्र गोचर करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, पारिवारिक जीवन और लव लाइफ आदि पर पड़ता है।

विज्ञापन

पंचांग के मुताबिक, 15 फरवरी 2025 को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ लोगों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं बुध गोचर के सही समय के बारे में।

विज्ञापन

किस समय बदलेगी बुध की चाल?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, अगले महीने 15 फरवरी 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 8 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। पापी ग्रह राहु को शतभिषा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जिसे 27 नक्षत्रों में 24वां स्थान प्राप्त है। ये नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत आता है, जिसके देवता वरुणदेव हैं।

विज्ञापन

बुध किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य?

वृषभ राशि

बुध गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति के योग बन रहे हैं। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने निवेश से कारोबारियों को अपार लाभ होने के योग हैं। युवाओं की नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा। छात्र वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी, जिसके बाद बॉस उनके काम की तारीफ अन्य सहकर्मियों के सामने भी कर सकते हैं। घर में सकारात्मकता का वास होगा, जिससे मनमुटाव दूर होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए 15 फरवरी तक का समय यादगार रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जो उनके लिए उन्नति का मार्ग खोलेंगे। निवेश करने के लिए ये समय उचित है। लव लाइफ में सुधार होगा, जिससे कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में आराम आएगा। बुध देव की विशेष कृपा से कन्या राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृषभ और कन्या राशि के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत भी बुध देव की विशेष कृपा से चमक सकती है। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा, जिससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। त्वचा संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलने की संभावना है। युवाओं को करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिसमें जल्दबाजी न करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ